Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फैसला, रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा कैद Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फैसला, रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा कैद
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › FTA Helpdesk: छत्तीसगढ़ के निर्यात को मिलेगी नई उ…
FTA workshop on boosting exports in Chhattisgarh(Image Source: CGDPR)
FTA workshop on boosting exports in Chhattisgarh(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

FTA Helpdesk: छत्तीसगढ़ के निर्यात को मिलेगी नई उड़ान, FTA के जरिए दोगुना निर्यात करने का लक्ष्य

FTA Helpdesk: छत्तीसगढ़ में निर्यात दोगुना करने के लक्ष्य के साथ सरकार ने FTA एक्सेलेटर, हेल्पडेस्क और संभाग स्तरीय कार्यशालाओं सहित चार प्रमुख पहल की घोषणा की है।

य
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 05:53 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
FTA Helpdesk: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, विदेश व्यापार महानिदेशालय तथा आई.टी.पी.ओ के संयुक्त तत्वावधान में आज राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रायपुर के एक निजी होटल में किया गया जिसमें ‘‘मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग’’ विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस राज्य स्तरीय कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम तथा वाणिज्यिक कर मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के वर्तमान एवं संभावित निर्यातकों को भारत के विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों के तहत् उपलब्ध व्यापारिक अवसरों से अवगत कराना एवं उन्हें अंतर्राष्ट्रीय बजारों में अपनी निर्यात संभावनाओं पर विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। 

चावल और इस्पात से बढ़ा प्रदेश का निर्यात

रायपुर के वीआईपी रोड पर स्थित होटल में आयोजित कार्यशाला में एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) आउटरीच कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों में निर्यात की संभावनाओं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच, मुक्त व्यापार समझौतों के लाभ तथा निर्यात संवर्धन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री देवांगन ने प्रदेश भर से पहुंचे उद्योग संचालकों तथा प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाएं हैं तथा यहां के वनोपजों से निर्मित उत्पाद देश ही नहीं, दुनिया की पहली पसंद है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष छत्तीसगढ़ का निर्यात लगभग 18 हजार करोड़ रूपए रहा, जिसमें चावल, इस्पात, फेरो-एलॉय तथा एल्युमीनियम की विशिष्ट भूमिका रही। 

छत्तीसगढ़ में निर्यात संवर्धन की पहल

निर्यात बढ़ाने के लिए मंत्री की 4 बड़ी घोषणाएं

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात, आस्ट्रेलिया, ओमान, ब्रिटेन और न्यूजीलैण्ड के साथ अनेक व्यापारिक समझौते किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को अधिसूचित किया गया है, जिससे राज्य का निर्यात दुगना करने का लक्ष्य है। इस दौरान उद्योग देवांगन ने निर्यातकों तक एफटीए का लाभ पहुंचाने के लिए 4 प्रमुख घोषणाएं कीं। इनमें प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से छत्तीसगढ़ एफटीए एक्सेलेटर शुरू करना, छत्तीसगढ़ एफटीए मार्गदर्शिका का अंग्रेजी संस्करण दिसंबर 2026 में तथा हिंदी संस्करण जनवरी 2027 में उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा फरवरी 2027 तक प्रदेश के सभी संभागों में एफीटीए कार्यशाला आयोजित करना तथा निर्यातकों को एफटीए संबंधी मार्गदर्शन व सहायता के लिए उद्योग संचालनालय में 15 जनवरी 2027 से एफटीए हेल्पडेस्क प्रारंभ किया जाएगा।  इसके पहले, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने प्रदेश में उद्योग की संभावनाओं तथा वैश्विक बाजार में उत्पादों की पहुंच सुगम बनाने पर प्रकाश डाला। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार बंसल तथा भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव मनीष छाबड़ा ने भी कार्यशाला में अपने विचार रखे।

मुक्त व्यापार समझौते से खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए अवसर

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव मनीष छाबड़ा ने मुक्त व्यापार समझौते की अवधारणा, उसकी उपयोगिता तथा भारतीय निर्यातकों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने इस विषय पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिभागियों को एफटीए की कार्यप्रणाली एवं व्यापारिक संभावनाओं से अवगत कराया। संचालक, उद्योग प्रभात मलिक ने राज्य के वर्तमान एवं भविष्य के निर्यात संभावित क्षेत्रों पर प्रस्तुतीकरण दिया। 

जिलों को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर

कार्यशाला में निर्यात संवर्धन मिशन एवं जिलों को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के विषय पर डॉ. प्रवीण कुमार, संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने जानकारी दी। इस सत्र में जिला स्तर पर उपलब्ध उत्पादों एवं संसाधनों को निर्यात से जोड़ने तथा निर्यात गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उद्योग विभाग के शीर्ष अधिकारीगण तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उद्योग संचालक व आकांक्षी उद्यमी उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें