Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › खेल › Chhattisgarh Sports News: दिव्यांग तैराकों का शान…
Kabirdham Para Swimmers Win 8 Medals(Image Source: CGDPR)
Kabirdham Para Swimmers Win 8 Medals(Image Source: CGDPR)
खेल

Chhattisgarh Sports News: दिव्यांग तैराकों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक

Chhattisgarh Sports News: कबीरधाम जिले के तीन दिव्यांग तैराकों ने 13वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीते। खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया।

स
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 11:41 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Sports News: 13वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का परिचय देते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर आज खिलाड़ियों ने कलेक्टर तुलिका प्रजापति से सौजन्य भेंट कर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

कलेक्टर ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों को भविष्य में भी निरंतर अभ्यास करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने तथा जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।  

स्वर्ण, रजत और कांस्य से चमका कबीरधाम

13वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में किया गया था। प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में सुखचौन निषाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। 

4 स्वर्ण सहित जीते 8 पदक

खिलेश्वर पटेल ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक तथा 50 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, सुखनंदन निषाद ने 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक तथा 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रकार कबीरधाम जिले के तीनों खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से 4 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें