Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › खेल › Manisha Bhanwala: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल…
Manisha Bhanwala Wins Wrestling Gold(Image Source: Social Media)
Manisha Bhanwala Wins Wrestling Gold(Image Source: Social Media)
खेल

Manisha Bhanwala: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Manisha Bhanwala: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 59 किलोग्राम भारवर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में अमेरिका की एबीगेल नेटे को 8-6 से हराकर वह इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं।

य
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 10:29 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Manisha Bhanwala: भारतीय कुश्ती के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। महिला पहलवान मनीषा भानवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश को बड़ी उपलब्धि दिलाई। वह इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। 59 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में मनीषा का सामना अमेरिका की एबीगेल नेटे से हुआ।
मुकाबले में एक समय 0-6 से पिछड़ने के बावजूद उन्होंने शानदार वापसी की और आखिरकार 8-6 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मनीषा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय पहलवान भी बन गई हैं। उनसे पहले सुशील कुमार ने वर्ष 2010 में पुरुषों के 66 किलोग्राम भारवर्ग में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

0-6 से पिछड़ने के बाद पलटा मुकाबला

फाइनल में मनीषा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अमेरिकी पहलवान एबीगेल नेटे ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए उन्हें 0-6 से पीछे कर दिया था। मुकाबले का रुख देखकर ऐसा लग रहा था कि मनीषा को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ सकता है। हालांकि, मनीषा ने दबाव में भी अपना धैर्य नहीं खोया। उन्होंने लगातार अंक जुटाते हुए मुकाबले में वापसी की और स्कोर 8-6 तक पहुंचा दिया। आखिरी समय तक बढ़त बनाए रखते हुए उन्होंने जीत हासिल की। उनकी इस वापसी ने न केवल फाइनल का नतीजा बदला, बल्कि भारतीय कुश्ती के इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया। इससे पहले भारत की दो महिला पहलवान नीलम सरोही और काजल धचोक भी गोल्ड मेडल मुकाबले तक पहुंची थीं। नीलम ने 50 किलोग्राम और काजल ने 76 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल खेला, लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

वजन घटाने के लिए अखाड़े पहुंची थीं मनीषा

मनीषा ने पहलवानी साल 2013 में शुरू की थी, जब उनके पिता ने वजन कम करने के लिए उन्हें अखाड़े में भेज दिया था। इसके बाद मनीषा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मनीषा ने 2016 में कैडेट वर्ल्ड चैंपियन और साउथ एशियन गेम्स में 60 किग्रो कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद 2018 के वर्ल्ड मिलिटरी गेम्स में भी उन्होंने स्वर्ण अपने नाम किया। मनीषा ने 2022, 2023 और 2024, लगातार तीन साल एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद 2025 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीत इतिहास रच दिया। मनीषा इससे पहले नेशनल गेम्स में भी 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकीं थी। अब उन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर एक नई उपलब्धि अपने साथ जोड़ ली है। भारतीय फैंस को उनसे आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें