Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सियासी हलचल, छह केंद्रीय मंत्री करेंगे दौरा Crime News: तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या-चोरी समेत 29 अपराधों में नाम Mhow Ganja Farming: अरहर के खेत में छिपकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, 3 लाख के पौधे जब्त, एक गिरफ्तार UP Food Safety Raid: मिठास में जहर, यूपी में छापेमारी के दौरान दुकानों पर मिले चूहे और भारी गंदगी, 229 को नोटिस ED EOW Raid:  रायपुर समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी Bastar Zila Panchayat: VB-G RAM G योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, 2 तकनीकी सहायकों ने दिया इस्तीफा Raipur News: राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सियासी हलचल, छह केंद्रीय मंत्री करेंगे दौरा Crime News: तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या-चोरी समेत 29 अपराधों में नाम Mhow Ganja Farming: अरहर के खेत में छिपकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, 3 लाख के पौधे जब्त, एक गिरफ्तार UP Food Safety Raid: मिठास में जहर, यूपी में छापेमारी के दौरान दुकानों पर मिले चूहे और भारी गंदगी, 229 को नोटिस ED EOW Raid:  रायपुर समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी Bastar Zila Panchayat: VB-G RAM G योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, 2 तकनीकी सहायकों ने दिया इस्तीफा
W 𝕏 f
होम › खेल › World Wrestling Championship: मनीषा भानवाला फाइनल…
Manisha Bhanwala secures a spot in the final(Image Source: Social Media)
Manisha Bhanwala secures a spot in the final(Image Source: Social Media)
खेल Featured

World Wrestling Championship: मनीषा भानवाला फाइनल में पहुंचीं, तनु शर्मा ने जीता कांस्य पदक

World Wrestling Championship: भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मनीषा भानवाला ने फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का किया, जबकि तनु शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले काजल धोचक और नीलम सिरोही भी रजत पदक अपने नाम कर चुकी हैं।

य
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 10:30 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
World Wrestling Championship: सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है, मनीषा भानवाला ने 59 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए रजत पदक पक्का कर लिया है। वहीं, तनु शर्मा ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले बुधवार को काजल धोचक और नीलम सिरोही ने भी फाइनल में पहुंचकर रजत पदक जीते थे।

मनीषा भानवाला की फाइनल में एंट्री, गोल्ड पर नजर

59 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में मनीषा भानवाला का मुकाबला मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखु से हुआ। मनीषा ने बेहतरीन कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए उन्हें शिकस्त दी और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ उनका कम से कम रजत पदक जीतना तय हो गया है। मनीषा ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में कनाडा की लॉरेंस ब्यूरगार्ड को 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके बाद भी उन्होंने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा और फाइनल तक का सफर तय किया।

तनु शर्मा ने 9-5 से जीतकर हासिल किया कांस्य

72 किलोग्राम भार वर्ग में तनु शर्मा ने तीसरे स्थान के मुकाबले में अमेरिका की प्रीशियस रोसन्ना बेल को 9-5 से हराकर कांस्य पदक जीता। तनु ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर भारतीय दल के पदकों की संख्या में इजाफा किया।

विक्की हुडा को रेपेचेज से पदक जीतने का मौका

पुरुषों के 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में विक्की हुडा की पदक की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं। क्वार्टर फाइनल में उन्हें जापान के अराश योशिदा ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया। हालांकि, योशिदा के फाइनल में पहुंचने से विक्की को रेपेचेज में उतरने का अवसर मिल गया है। यहां जीत हासिल करने पर वह कांस्य पदक की दौड़ में बने रहेंगे।
वहीं, पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में सुजीत कलकल का अभियान समाप्त हो गया।

काजल धोचक और नीलम सिरोही ने बुधवार को दिलाए थे दो सिल्वर मेडल

भारतीय महिला कुश्ती के लिए बुधवार का दिन भी खास रहा। काजल धोचक और नीलम सिरोही ने अपने-अपने भार वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, खिताबी मुकाबलों में हार के बाद दोनों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 76 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में 18 वर्षीय काजल धोचक का सामना यूक्रेन की अनास्तासिया अल्पयेयेवा से हुआ। सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा ले रहीं काजल ने अनुभवी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी चुनौती दी, लेकिन मुकाबला 6-8 से गंवा दिया। इससे पहले वह दो अंडर-20 विश्व खिताब जीत चुकी हैं। वहीं, 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में नीलम सिरोही के सामने जापान की चार बार की विश्व चैंपियन युई सुसाकी थीं। नीलम को इस मुकाबले में 0-5 से हार मिली और उन्हें रजत पदक हासिल हुआ।

पिछड़ने के बाद काजल ने पलटा था सेमीफाइनल का मुकाबला

काजल ने फाइनल तक पहुंचने के दौरान शानदार जुझारूपन दिखाया। सेमीफाइनल में वह किर्गिस्तान की ऐपेरी मेदेत काइजी के खिलाफ 1-7 से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला 10-7 से जीत लिया। दूसरी ओर, नीलम ने भी पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की जेनेप बायानोवा को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। गौरतलब है कि 2021 में अंशू मलिक विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। अब काजल और नीलम की उपलब्धि ने भारतीय महिला कुश्ती के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। मनीषा भानवाला के फाइनल में पहुंचने से भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें