Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या-चोरी समेत 29 अपराधों में नाम Mhow Ganja Farming: अरहर के खेत में छिपकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, 3 लाख के पौधे जब्त, एक गिरफ्तार UP Food Safety Raid: मिठास में जहर, यूपी में छापेमारी के दौरान दुकानों पर मिले चूहे और भारी गंदगी, 229 को नोटिस ED EOW Raid:  रायपुर समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी Bastar Zila Panchayat: VB-G RAM G योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, 2 तकनीकी सहायकों ने दिया इस्तीफा Simga Bus Truck Accident: सड़क सुरक्षा की खुली पोल, सिमगा के पास बस-ट्रक भिड़ंत में 5 की मौत Crime News: तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या-चोरी समेत 29 अपराधों में नाम Mhow Ganja Farming: अरहर के खेत में छिपकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, 3 लाख के पौधे जब्त, एक गिरफ्तार UP Food Safety Raid: मिठास में जहर, यूपी में छापेमारी के दौरान दुकानों पर मिले चूहे और भारी गंदगी, 229 को नोटिस ED EOW Raid:  रायपुर समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी Bastar Zila Panchayat: VB-G RAM G योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, 2 तकनीकी सहायकों ने दिया इस्तीफा Simga Bus Truck Accident: सड़क सुरक्षा की खुली पोल, सिमगा के पास बस-ट्रक भिड़ंत में 5 की मौत
W 𝕏 f
होम › खेल › Asian Champions Trophy: चीन को 5-2 से हराकर भारत …
India defeated China 5-2 in hockey(Image Source: Social Media)
India defeated China 5-2 in hockey(Image Source: Social Media)
खेल Featured

Asian Champions Trophy: चीन को 5-2 से हराकर भारत ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 5-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने दो-दो गोल दागे, जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित की।

य
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 10:05 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Champions Trophy: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चीन को 5-2 से शिकस्त दी। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने दो-दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, जुगराज सिंह ने भी एक गोल कर भारत की जीत पक्की कर दी।
टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 13-0 से बड़ी जीत दर्ज की थी। चीन के खिलाफ मुकाबले में भी भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया, हालांकि शुरुआती दो क्वार्टर में चीन ने कड़ी चुनौती पेश की।

पहले क्वार्टर में सुखजीत ने दिलाई बढ़त

मुकाबले की शुरुआत में चीन की टीम ने मजबूत रक्षात्मक रणनीति अपनाई। भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार हमले किए, लेकिन चीन के डिफेंडरों ने करीब 12 मिनट तक गोल करने का मौका नहीं दिया। आखिरकार 13वें मिनट में सुखजीत सिंह ने शानदार गोल कर भारत का खाता खोला। पहले क्वार्टर के अंत तक भारतीय टीम 1-0 से आगे रही।

भारत-चीन हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम की जीत
हरमनप्रीत के गोल से भारत ने बनाई बढ़त

दूसरे क्वार्टर में भारत को 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह इसे गोल में नहीं बदल सके। इसके बाद 26वें मिनट में चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर यांग पेंग ने गोल कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, भारत ने जल्द ही जवाब दिया। 27वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल दागा और टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर के बाद भारत मुकाबले में आगे बना रहा।

तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपने खेल की रफ्तार बढ़ा दी। 31वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील कर अपना दूसरा गोल पूरा किया। इस गोल के साथ भारत की बढ़त 3-1 हो गई। इसके कुछ ही मिनट बाद 34वें मिनट में सुखजीत सिंह ने एक और शानदार गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया। हालांकि, चीन ने हार नहीं मानी। 36वें मिनट में चेन चोंगकोंग ने गोल कर अंतर कम करते हुए स्कोर 4-2 कर दिया।

जुगराज सिंह के गोल से भारत की जीत पक्की

चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला। भारत को 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत के जुगराज सिंह ने कमाल का शॉट लगाया और उन्होंने गोल करते हुए भारत की बढ़त को 5-2 कर दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने मैच में जीत हासिल की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें