Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › हॉकी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर आज, जी…
भारत-पाकिस्तान हॉकी मुकाबला आज
भारत-पाकिस्तान हॉकी मुकाबला आज
क्रिकेट

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर आज, जीत के साथ अगले दौर पर टीम इंडिया की नजर

हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच पूल-D का अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारत पिछले 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है और जीत के साथ अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर सकता है। वहीं, पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर एक बार फिर टीम को गोल दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

य
प्रकाशित: 19 Aug 2026, 01:36 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 04:38 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। पूल-D का यह मुकाबला वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे खेला जाएगा। दोनों पड़ोसी देशों के बीच होने वाले इस मुकाबले पर हॉकी प्रशंसकों की खास नजर है। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ हालिया रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया पिछले 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच पिछले 19 मैचों में भारत ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।
पाकिस्तान ने भारत को आखिरी बार 2016 के साउथ एशियन गेम्स के फाइनल में 1-0 से हराया था। टूर्नामेंट में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ 3-1 की जीत के साथ की थी। हालांकि, अगले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4-1 से मात दी। दो मैचों में 3 अंक के साथ भारतीय टीम पूल-D की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। आज पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करते ही भारत के 6 अंक हो जाएंगे और टीम अगले दौर में पहुंच जाएगी। दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि हार के साथ उसका टूर्नामेंट से बाहर होना तय हो जाएगा।

हॉकी वर्ल्ड कप मैच
वर्ल्ड कप में भी भारत का रिकॉर्ड बेहतर

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान अब तक 5 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें भारत ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में पिछला मुकाबला 2010 में नई दिल्ली में हुआ था। भारत ने उस मैच में पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। भारत-पाकिस्तान हॉकी प्रतिद्वंद्विता का सबसे यादगार अध्याय 1975 के वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ा है। फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर अपना पहला और अब तक का एकमात्र वर्ल्ड कप खिताब जीता था। इस साल भी दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले हैं। प्रो लीग के यूरोपियन लेग में भारत ने पाकिस्तान को लगातार दो मैचों में हराया था। भारत ने पहला मुकाबला 7-1 और दूसरा मैच 4-3 से अपने नाम किया था। 

वैगनर हॉकी स्टेडियम पर फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें 

वैगनर हॉकी स्टेडियम भारत-पाकिस्तान की पुरानी हॉकी प्रतिद्वंद्विता का भी गवाह रहा है। 1973 के वर्ल्ड कप में इसी मैदान पर दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला गया था। भारत ने यह मुकाबला 1-0 से जीता था। बीपी गोविंदा ने मैच के 62वें मिनट में निर्णायक गोल किया था। इसके बाद फाइनल भी इसी स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत को मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ पेनल्टी स्ट्रोक में हार का सामना करना पड़ा था। अब 53 साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर इसी मैदान पर भिड़ेंगी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस टूर्नामेंट में टीम के सबसे बड़े गोल स्कोरर बने हुए हैं। उन्होंने अब तक दो मैचों में 3 गोल किए हैं और उनके सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत को उनके ड्रैग-फ्लिक से गोल की उम्मीद होगी। 

भारत का स्क्वॉड

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, सुमित, नीलकंता शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा (गोलकीपर), राजिंदर सिंह और शिलानंद लाकड़ा।

पाकिस्तान का स्क्वॉड

महमूद अबू (कप्तान), वकार (गोलकीपर), मुहम्मद अब्दुल्ला, सुफियान खान, मोइन शकील, वहीद अशरफ राणा, हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, अदील लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन, अब्दुल रहमान, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू महमूद, अली रजा (गोलकीपर), अब्दुल मनान और मुहम्मद अम्माद। भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ पड़ोसी देश के खिलाफ प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं है, बल्कि अगले दौर में जगह पक्की करने का भी बड़ा मौका है। ऐसे में हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें