Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या Theft Cases: महिलाओं से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 थाना क्षेत्रों की 7 वारदातों का खुलासा Durg News: एसआई की पत्नी और BSP की पूर्व प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट, आमने-सामने आए दोनों पक्ष Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या Theft Cases: महिलाओं से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 थाना क्षेत्रों की 7 वारदातों का खुलासा Durg News: एसआई की पत्नी और BSP की पूर्व प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट, आमने-सामने आए दोनों पक्ष
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Festival: मातर तिहार में दिखी छत्तीस…
Karma Dance Performance(Image Source: CGDPR)
Karma Dance Performance(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh Festival: मातर तिहार में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, मंत्री गजेन्द्र यादव ने बांधी सोहाई

Chhattisgarh Festival: मातर तिहार के अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधि-विधान से गौमाता का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक दोहा गाकर गौमाता को सोहाई बांधी।

स
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 12:08 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Festival: मातर तिहार के अवसर पर आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधि-विधान के साथ गौमाता का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर समाजजनों की उपस्थिति में उन्होंने पारंपरिक दोहा गाकर गौमाता को सोहाई बांधी और विधिवत पूजा-अर्चना की।

आस्था और परंपराओं से जुड़ा विशिष्ट पर्व

मंत्री यादव ने कहा कि मातर तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और परंपराओं से जुड़ा विशिष्ट पर्व है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों, सामाजिक एकजुटता और गौवंश के प्रति सम्मान एवं सेवा का भाव सिखाता है। यादव समाज की परंपरा में गौसेवा और गौपालन का विशेष महत्व रहा है। गौमाता हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि संस्कृति और जनजीवन का अभिन्न अंग हैं। उनकी सेवा और संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
Image caption

परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक

मंत्री यादव ने कहा कि यादव समाज में मातर तिहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक पहचान, पूर्वजों की परंपराओं और गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। इस पर्व पर पारंपरिक दोहे गाकर सोहाई बांधने और सामूहिक रूप से गौपूजन करने की परंपरा हमारी लोकसंस्कृति की जीवंतता को दर्शाती है। मंत्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी इन परंपराओं से जोड़ना चाहिए, ताकि हमारी संस्कृति और सामाजिक मूल्य निरंतर आगे बढ़ते रहें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें