Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फैसला, रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा कैद Mahadev Betting App Case: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया Raipur News: आधी रात PNB बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फैसला, रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा कैद Mahadev Betting App Case: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया Raipur News: आधी रात PNB बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › PM JANMAN Yojana: 923 कमार परिवारों की जिंदगी में…
Kamar Tribe Development in Mahasamund(Image Source: CGDPR)
Kamar Tribe Development in Mahasamund(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

PM JANMAN Yojana: 923 कमार परिवारों की जिंदगी में आया बदलाव, गांवों तक पहुंचीं बुनियादी सुविधाएं

PM JANMAN Yojana: महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना (PM-JANMAN) से विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। जिले के 923 परिवारों के लिए सड़क, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

स
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 03:36 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM JANMAN Yojana: कभी जंगलों और दुर्गम रास्तों के बीच बसे छोटे-छोटे डेरों में अभावों के बीच जीवन बिताने वाला कमार जनजाति का समुदाय आज विकास की मुख्यधारा से जुड़कर नई राह पर आगे बढ़ रहा है। जिन बस्तियों तक पहुंचना कभी मुश्किल था, वहां अब पक्की सड़कें पहुंच रही हैं। जिन घरों में अंधेरा और असुरक्षा थी, वहां बिजली की रोशनी और पक्के मकानों ने जगह ले ली है। स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने से इन परिवारों के जीवन में व्यापक बदलाव दिखाई देने लगा है। 

PM-JANMAN से कमार समुदाय के जीवन में बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम-जनमन महासमुंद जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के लिए उम्मीद, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बन रहा है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासन द्वारा इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि कमार समुदाय के प्रत्येक परिवार तक बुनियादी सुविधाएं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। केंद्र और राज्य शासन के समन्वित प्रयासों से कमार बस्तियों में विकास और वर्षों से सुविधाओं से वंचित परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

26 बसाहटों तक पहुंची सड़क

आदिम जाति अनुसंधान केंद्र के आधारभूत सर्वेक्षण 2015-16 के आधार पर महासमुंद जिले में इनका सर्वे कार्य किया गया था जिसके आधार पर वर्तमान में कुल 923 कमार परिवार में कुल जनसंख्या 3309 है, जिनमे पुरुष जनसंख्या 1614 एवं महिला जनसंख्या 1695 है। सर्वे के अनुसार महासमुंद विकासखंड में 41 ग्राम, बागबाहरा विकासखंड में 33 ग्राम एवं पिथौरा विकासखंड में 2 ग्राम कुल 76 ग्राम में कमार परिवार निवासरत है। जिला प्रशासन द्वारा इस योजना को गंभीरता से लागू करते हुए कमार जनजाति के हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास किया गया। जिससे जिले के 26 सड़क विहीन बसाहटों में पक्की सड़कों का निर्माण किया गया है। इससे दूर-दराज के डेरों का संपर्क मुख्य गांवों और शहरों से जुड़ने लगा। नल-जल योजना के माध्यम से सभी घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। 

बस्तियों तक पहुंचीं स्वास्थ्य सुविधाएं

जिन घरों में कभी अंधेरा रहता था, वहां अब बिजली पहुंच चुकी है, अब बच्चे रात में भी पढ़ाई कर पा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 678 कच्चे घरों की जगह पक्के मकानों का निर्माण हुआ, जिससे इन परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिला। बहुउद्देशीय केंद्रों की स्थापना से एक ही स्थान पर आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य सेवाएं और आजीविका से जुड़ी गतिविधियां शुरू हुईं, जिससे महिलाओं और बच्चों को विशेष लाभ मिला। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं अब सीधे इन बस्तियों तक पहुंच रही हैं, जिससे इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ता।
आधारभूत सुविधाओं के साथ लोगों को उनके अधिकारों से भी जोड़ा गया। 

मुख्यधारा से जुड़ रहा समुदाय

विशेष शिविरों के माध्यम से शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाते और जाति प्रमाण पत्र बनवाए गए। किसान सम्मान निधि हेतु का लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। अब हर परिवार को नियमित रूप से राशन मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने लगी है और बैंक खाते खुलने से शासकीय योजनाओं की राशि सीधे उनके खातों में पहुंच रही है। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। जहां पहले जीवन संघर्ष और अभावों में बीतता था, वहीं अब आत्मविश्वास और आशा की नई रोशनी दिखाई देती है तथा धीरे-धीरे यह समुदाय विकास की मुख्यधारा से जुड़ता जा रहा है।
क्रमांक/35/1114/पोषण साहू
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें