Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › PM Janman Yojana: मिट्टी की दीवारों से पक्की छत त…
Got a permanent house through PM-JANMAN(Image Source: CGDPR)
Got a permanent house through PM-JANMAN(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

PM Janman Yojana: मिट्टी की दीवारों से पक्की छत तक का सफर, पीएम जनमन से बदली अमरसाय की जिंदगी

PM Janman Yojana: ग्राम पंचायत लोसगी के जामझर पारा निवासी पहाड़ी कोरवा अमरसाय के परिवार को पीएम जनमन के तहत पक्का आवास मिला है। कभी कच्चे घर में छत टपकने और मिट्टी की दीवारें धंसने की चिंता रहती थी, लेकिन अब पक्के घर से परिवार को सुरक्षित और बेहतर जीवन का सहारा मिला है।

य
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 01:43 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Janman Yojana: कभी बारिश की बूंदें ग्राम पंचायत लोसगी के जामझर पारा निवासी पहाड़ी कोरवा अमरसाय और उनके परिवार के लिए चिंता लेकर आती थीं। कच्चे घर की छत से पानी टपकता था और लगातार बारिश होने पर मिट्टी की दीवारों के धंसने और गिरने का डर बना रहता था। अब पीएम जनमन के तहत मिले पक्के आवास ने परिवार की वर्षों पुरानी इस परेशानी को पीछे छोड़ दिया है। मजबूत दीवारों और सुरक्षित छत वाले अपने घर में अमरसाय का परिवार अब बारिश के मौसम में निश्चिंत होकर रह रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत अमरसाय की यह ‘सेवा की कहानी’ दूरस्थ जनजातीय बसाहट तक आवास की सुविधा पहुंचने से आए बदलाव की तस्वीर पेश करती है। पक्का घर उनके परिवार के लिए केवल रहने का नया ठिकाना नहीं, बल्कि सुरक्षा और बेहतर जीवन का आधार भी बना है।

बरसात आते ही बढ़ जाती थी चिंता, अब मिला सुरक्षित आशियाना

अमरसाय बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे घर में रहता था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने लगता था। मिट्टी की दीवारें पानी के कारण कमजोर होकर धंसने लगती थीं, जिससे उनके गिरने का डर भी बना रहता था। ऐसे में बरसात के दौरान परिवार के लिए घर में सुरक्षित रहना मुश्किल हो जाता था। पक्का आवास बनने के बाद अब परिवार को इन परेशानियों से राहत मिली है। मजबूत छत और दीवारों वाले घर ने बारिश और मौसम की मार से बचाव के साथ उन्हें सुरक्षित रहने का भरोसा दिया है। अपने नए घर की खुशी साझा करते हुए अमरसाय कहते हैं, “पहले मेरा कच्चा घर था। बारिश में छत से पानी टपकता था और दीवार धंसने की दिक्कत रहती थी। अब सरकार से पक्का आवास मिला है। घर बहुत बढि़या बना है और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।” कभी जिस परिवार के लिए बरसात का मौसम छत टपकने और दीवार गिरने की चिंता लेकर आता था, वही परिवार अब अपने पक्के घर में सुरक्षित रह रहा है।

पीएम जनमन से पहाड़ी कोरवा परिवार तक पहुंची पक्के आवास की सुविधा

पीएम जनमन के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बीच अमरसाय को मिला पक्का आवास उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बना है। जामझर पारा में बना यह घर परिवार को सुरक्षित जीवन का आधार दे रहा है। आवास मिलने से खुश अमरसाय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का घर मिलने से उनके परिवार की लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हुई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत अमरसाय की यह कहानी बताती है कि एक पक्का आवास केवल चार दीवारें और छत नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और निश्चिंत जीवन का आधार भी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें