Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: खाट पर सो रहे बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Dhamtari News: खाट पर सो रहे बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › PM Janman Yojana: बैगा हितग्राहियों के अधूरे कार्…
Image Source: Keertiman
Image Source: Keertiman
राज्य सरकार

PM Janman Yojana: बैगा हितग्राहियों के अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश

PM Janman Yojana: कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को अधूरे कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैगा हितग्राहियों के आधार और आयुष्मान कार्ड 15 नवंबर 2026 तक बनाने के साथ आवास, सड़क, पेयजल और छात्रावास निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।

स
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 04:27 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
खैरागढ़
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Janman Yojana: जिले में संचालित पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, बैठक में योजना के अंतर्गत संचालित दीर्घकालिक एवं त्वरित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शेष कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आवास निर्माण, संपर्क सड़क, पेयजल, बहुउद्देशीय केंद्र, आंगनबाड़ी भवन, मोबाइल मेडिकल यूनिट, विद्युत सुविधा, क्रेडा के माध्यम से सौर ऊर्जा, दूरसंचार सेवाएं एवं छात्रावास निर्माण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश

कलेक्टर चंद्रवाल ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना के शेष कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिन बैगा हितग्राहियों के आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड अभी नहीं बने हैं, उनका 15 नवंबर 2026 तक निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

निर्माण कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

साथ ही पीएम जनमन योजना के अंतर्गत शेष अपूर्ण आवास, संपर्क सड़क, हर घर जल एवं जनमन छात्रावास भवन के निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के सुचारू संचालन पर विशेष जोर दिया। 

बैगा महिलाओं और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच के निर्देश

उन्होंने बैगा जनजाति की महिलाओं एवं बच्चों की एनीमिया, सिकल सेल सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से कराने तथा जांच से संबंधित जानकारी का व्यवस्थित डेटा संकलित कर मेडिकल डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप बहुउद्देशीय केंद्रों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बैगा परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण एवं आजीविका संबंधी सेवाओं का प्रभावी लाभ मिल सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें