Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना बदली किस्मत : उद्यानिकी खेती अपनाकर किसान ने रचा …
किसान रतिराम पटेल की धनिया खेती व ड्रिप सिंचाई
किसान रतिराम पटेल की धनिया खेती व ड्रिप सिंचाई
सरकारी सूचना

बदली किस्मत : उद्यानिकी खेती अपनाकर किसान ने रचा सफलता का नया इतिहास

किसान रतिराम पटेल ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर उद्यानिकी फसलों की ओर रुख किया और राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत धनिया की खेती अपनाई। ड्रिप सिंचाई व मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से उन्होंने उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार किया। लगभग 0.87 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती कर उन्हें बेहतर पैदावार और करीब 50 हजार रुपये तक का लाभ मिला।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
31 May 2026, 12:21 PM
महासमुंद

महासमुंद जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक  रतिराम पटेल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। वे पहले मुख्य रूप से धान की खेती करते थे, जिसमें अधिक लागत के बावजूद आय सीमित रहती थी। 

बेहतर मुनाफे और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी के लिए उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया और सब्जी व मसाला फसलों की खेती की ओर कदम बढ़ाया। वर्ष 2025-26 में  पटेल ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत मसाला क्षेत्र विस्तार योजना से जुड़कर 0.87 हेक्टेयर क्षेत्र में धनिया की खेती की।

ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग से बढ़ा उत्पादन

खेती में सुधार के लिए  पटेल ने ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाया, जिससे उत्पादन लागत में कमी आई और फसल की गुणवत्ता व उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इन तकनीकों ने उनकी खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया। रतिराम पटेल बताते हैं कि पहले धान की खेती से सीमित लाभ मिलता था, लेकिन धनिया की खेती अपनाने के बाद उन्हें लगभग 35 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त हुआ। कम लागत और अधिक उत्पादन के कारण उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और कुल लाभ लगभग 50,000 रुपये तक पहुंच गय।

मिशन से मिली नई पहचान

वर्ष 2025-26 में  पटेल ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत मसाला क्षेत्र विस्तार योजना का लाभ लेते हुए 0.87 हेक्टेयर भूमि में धनिया की खेती की। इस योजना के तहत उन्हें 17,400 रुपये की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में प्राप्त हुई, जिससे खेती को और मजबूती मिली। खेती में सुधार के लिए उन्होंने ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाया। इससे न केवल पानी की बचत हुई, बल्कि उत्पादन लागत में भी कमी आई और फसल की गुणवत्ता एवं पैदावार में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

धान की तुलना में धनिया से बेहतर मुनाफा

किसान पटेल के अनुसार पहले धान की खेती से सीमित आय मिलती थी, लेकिन धनिया की खेती से उन्हें लगभग 35 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त हुआ। कम लागत और बेहतर उत्पादन के चलते उनकी कुल आय में वृद्धि हुई और लगभग 50,000 रुपये तक लाभ अर्जित हुआ। रतिराम पटेल की सफलता से गांव के अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं। अब क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें