Friday, 28 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज Balrampur Crime News: ज्वेलरी दुकान से लाखों की च…
Accused arrested for jewelry theft
Accused arrested for jewelry theft
बलरामपुर-रामानुजगंज

Balrampur Crime News: ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी, 14 किलो चांदी के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

Balrampur Crime News: वाड्रफनगर में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए बिहार के रोहतास जिले से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14.175 किलोग्राम चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
27 Aug 2026, 12:12 PM
बलरामपुर
Balrampur Crime News: वाड्रफनगर स्थित एक आभूषण दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में बिहार के रोहतास जिले से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि उनके कब्जे से 14 किलो 175 ग्राम चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ है। वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। वाड्रफनगर निवासी अरविंद सोनी की स्थानीय बाजार में ‘अरविंद ज्वेलर्स’ नाम से दुकान है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 16 अगस्त 2026 की रात करीब 9:15 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे।
अगले दिन सुबह लगभग 6:45 बजे दुकान पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी। चोरी हुए सामान में चांदी की पायल, बच्चों के कड़े, भगवान की मूर्तियां, चूड़ियां, बिछिया, झुमके, कुंडल, टॉप्स और अंगूठियां सहित कई प्रकार के आभूषण शामिल बताए गए। दुकानदार ने करीब 10 किलोग्राम चांदी के जेवर और 18 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। 

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस 

घटना के बाद पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से मिले सुराग के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना वाड्रफनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई, जिसे बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में भेजा गया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सात संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

इसे भी पढ़ें:-Alirajpur Bike Theft: चोरी के बाद मिला धमकी भरा पर्चा, CCTV में दिखा संदिग्ध

पहले की रेकी, फिर तोड़ा दुकान का ताला

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी 15 अगस्त को वाड्रफनगर पहुंचे थे। उन्होंने दुकान और आसपास के इलाके की रेकी करने के बाद 16 और 17 अगस्त की दरमियानी रात शटर का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी आभूषण लेकर बिहार लौट गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 किलो 175 ग्राम चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री बरामद करने का दावा किया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार (21), शंकर चौधरी (55), नरेंद्र चौधरी (40), नीलेश चौधरी (39), राजकुमार चौधरी (20), अंगद चौधरी (24) और सुनील कुमार सोनी के रूप में हुई है। सभी बिहार के रोहतास जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। बरामद आभूषणों का सत्यापन भी कराया जा रहा है।

और भी पढ़ें:-Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कैश और महंगी स्कॉच ले गया चोर

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें