Saturday, 10 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कै…
— विज्ञापन —
Theft at contractor deserted house
Theft at contractor deserted house
रायगढ़

Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कैश और महंगी स्कॉच ले गया चोर

Raigarh Crime News: रायगढ़ की वृंदावन कॉलोनी में ठेकेदार आनंद कुमार सिंघानिया के सूने मकान से अज्ञात चोर ने अलमारी में रखे 10 लाख रुपए नकद और महंगी स्कॉच की बोतल चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश संदिग्ध नजर आया है। कोतवाली पुलिस डॉग स्क्वाड और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

य
प्रकाशित: 25 Aug 2026, 04:41 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 11:57 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ठेकेदार के सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात चोर घर की अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपए नकद और महंगी स्कॉच की बोतल लेकर फरार हो गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध नकाब पहने दिखाई दिया है। कोतवाली पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर स्थित वृंदावन कॉलोनी की है। यहां रहने वाले आनंद कुमार सिंघानिया एनटीपीसी के लारा प्लांट में ठेकेदार के रूप में कार्यरत हैं। बताया गया है कि रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से झारसुगुड़ा गए थे। सोमवार को भी दोनों वहीं रुके हुए थे।

रसोइये ने दी ताला टूटने की जानकारी

मंगलवार सुबह आनंद कुमार के रसोइये ने उन्हें फोन कर घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पति-पत्नी झारसुगुड़ा से रायगढ़ लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे सामान बिखरे पड़े थे। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 10 लाख रुपए गायब हैं। इसके अलावा दोस्त से उपहार में मिली महंगी स्कॉच की बोतल भी घर में नहीं मिली। इसके बाद मकान मालिक ने तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों और डॉग स्क्वाड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घर के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि जिस दिन आनंद कुमार अपनी पत्नी के साथ झारसुगुड़ा गए थे, उसी दिन मकान का केयरटेकर भी चला गया था। मंगलवार को लौटने के बाद घर का ताला टूटा होने और चोरी की जानकारी सामने आई। 

इससे जुड़ी खबरे...Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस

सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश 

घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर एक नकाबपोश संदिग्ध नजर आया है। पुलिस अब उसकी पहचान करने के लिए कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी में किसी परिचित या स्थानीय व्यक्ति की भूमिका है अथवा नहीं, इस पहलू पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की तलाश जारी है।

और भी पढ़ें:-रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार

— विज्ञापन —
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें