Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा
W 𝕏 f
होम रायपुर रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और…
सराफा दुकान में ताला तोड़ कर चोरी
सराफा दुकान में ताला तोड़ कर चोरी
🔴 BREAKING रायपुर

रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार

रायपुर के कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स में देर रात चोरों ने कटर से शटर और ताला काटकर चोरी की। प्रारंभिक जांच में करीब 35 तोला सोना और एक किलो से अधिक चांदी के जेवर गायब मिले हैं। खम्हारडीह पुलिस CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
22 Aug 2026, 05:38 PM
रायपुर
राजधानी रायपुर में सराफा दुकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने कटर मशीन से दुकान का शटर और ताला काटा और भीतर रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुकान से करीब 35 तोला सोना और एक किलो से अधिक चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कटर से काटा शटर और ताला

बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया। दुकान के बाहर लगे शटर और ताले को कटर मशीन से काटने के बाद वे अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान में रखे आभूषणों को समेटकर मौके से निकल गए। सुबह दुकान संचालक के पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ। दुकान की स्थिति देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में करीब 35 तोला सोने के आभूषण और एक किलो से अधिक चांदी के जेवर गायब मिले हैं। चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत अभी स्पष्ट नहीं हुई है। दुकान संचालक द्वारा स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। 

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

मिलान पूरा होने के बाद चोरी गए आभूषणों और कुल नुकसान का सही आंकड़ा सामने आने की उम्मीद है। सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। फुटेज के जरिए आरोपियों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें