Thursday, 20 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार बीएससी कृषि कालेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग श…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि प्रवेश काउंसलिंग जारी
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि प्रवेश काउंसलिंग जारी
राज्य सरकार

बीएससी कृषि कालेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू, 23 अगस्त तक फीस जमा करने का मौका

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। सीट नहीं मिलने या सीट सुरक्षित नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थी 24 अगस्त 2026 तक स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कीर्तिमान रिपोर्ट धनेश्वरी साहू
20 Aug 2026, 12:36 PM
रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश हेतु संचालित ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पीएटी परीक्षा की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आवंटन कर दिया गया है। 
आज  से  22 अगस्त तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में प्रातः 8 बजे से शाम 5ः30 तक दस्तावेजों का परीक्षण किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को उन्हें आबंटित प्रोविजनल सीट सुरक्षित करने हेतु 20 से 23 अगस्त तक ऑनलाईन फीस जमा करना होगा। 

स्पॉट काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

काउंसलिंग समिति की अध्यक्ष डॉ. आरती गुहे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर ने बताया कि सीट आवंटन के पश्चात यदि चयनित अभ्यर्थी किसी कारण से सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो इस हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें अभी तक कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, उन्हें भी स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए 20 से 24 अगस्त, 2026 तक (रात्रि 11:30 बजे) के मध्य ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

25 अगस्त को जारी होगी सीटों की जानकारी

यदि अभ्यर्थी सीट सुरक्षित करने के पश्चात सीट निरस्त करना चाहता है और आगे किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता है तो इस हेतु 20 से 24 अगस्त, 2026 तक, (रात्रि 11:30 बजे) के मध्य सीट निरस्त करना होगा। आवंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी 25 अगस्त, 2026 को उपलब्ध कराई जाएगी। स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 25 अगस्त, 2026 को विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर अपलोड की जाएगी। 

रायपुर कृषि कॉलेज में होगी स्पॉट काउंसलिंग

स्पॉट काउंसलिंग हेतु प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आवंटन 31 अगस्त से 01 सितम्बर, 2026 के मध्य किया जाएगा। तत्काल दस्तावेज परीक्षण एवं ऑनलाईन फीस जमा करने हेतु 31 अगस्त से 01 सितम्बर, 2026 तक अभ्यर्थियों  को कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। कन्वर्शन काउंसलिंग हेतु प्रोविजनल सीट, महाविद्यालय आवंटन, तत्काल दस्तावेज एवं ऑनलाईन फीस जमा करने हेतु अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय रायपुर में 02 सितम्बर, 2026 को उपस्थित होना पडे़गा। इच्छुक अभ्यर्थी काउंसिलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें