Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › बेलसोंडा रेलवे फाटक 4 रातों के लिए ब्लॉक : 7 किमी…
4 रातों के लिए बेलसोंडा फाटक ब्लॉक
4 रातों के लिए बेलसोंडा फाटक ब्लॉक
महासमुंद Featured

बेलसोंडा रेलवे फाटक 4 रातों के लिए ब्लॉक : 7 किमी का सफर अब 24 किमी लंबा, फाटक बंद रहने से बिगड़ेगी आवाजाही

महासमुंद-बेलसोंडा रेलवे फाटक पर मेंटेनेंस कार्य के कारण 21 से 24 अगस्त तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यातायात बंद रहेगा। वाहनों को तुमगांव मार्ग से डायवर्ट किया गया है, जिससे महासमुंद से घोडारी जाने के लिए करीब 24 किलोमीटर का सफर करना पड़ेगा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Aug 2026, 07:58 AM · अपडेट: 08 Oct 2026, 12:58 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद से रायपुर या आसपास के इलाकों की तरफ रात में निकलने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। महासमुंद-बेलसोंडा रेलखंड के बीच बने रेलवे फाटक पर रेल पटरियों के रखरखाव (मेंटेनेंस) का बड़ा काम शुरू हो रहा है। इसकी वजह से 21 अगस्त से 24 अगस्त तक लगातार चार रातों के लिए इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। रात के सन्नाटे में इस रूट से गुजरने वाले वाहन चालकों, लंबी दूरी के यात्रियों और खासकर मरीजों के लिए यह चार दिन बेहद भारी पड़ने वाले हैं।

रात 10 से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह ठप रहेगा रास्ता

पूर्व तट रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ) कार्यालय, महासमुंद ने यातायात थाना प्रभारी को पत्र भेजकर इस काम की आधिकारिक सूचना दे दी है। तय शेड्यूल के मुताबिक:

  • ब्लॉक की तारीखें: 21 अगस्त से 24 अगस्त तक।

  • समय: हर रात 10:00 बजे से अगले दिन सुबह 06:00 बजे तक।

  • असर: इस 8 घंटे की अवधि में रेलवे फाटक से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

साढ़े 7 किमी की जगह तय करनी होगी 24 किमी की दूरी

इस फाटक के बंद होने से यातायात को तुमगांव मार्ग की ओर मोड़ (डायवर्ट) दिया गया है। आम दिनों में महासमुंद से घोडारी की सीधी दूरी महज साढ़े 7 किलोमीटर है। लेकिन अब नए रास्ते से जाने पर:

  • महासमुंद से पहले तुमगांव जाना होगा (करीब 13 किमी)।

  • फिर तुमगांव से घोडारी पहुंचना होगा (करीब 11 किमी)।

समय के साद ईंधन की बर्बादी

यानी सीधे रास्ते के बजाय अब लोगों को कुल 24 किलोमीटर का लंबा चक्कर काटना पड़ेगा। इसमें न सिर्फ समय की बर्बादी होगी, बल्कि गाड़ियों का ईंधन भी ज्यादा जलेगा।घोडारी और उसके आसपास के लगभग दर्जनभर गांवों के लोग किसी भी आपात स्थिति या मेडिकल इमरजेंसी में जिला अस्पताल पहुंचने के लिए इसी रूट का सहारा लेते हैं। इसके अलावा, रायपुर से ओडिशा की तरफ जाने वाली रात की अंतरराज्यीय बसें भी इसी रास्ते से गुजरती हैं। 

गंभीर मरीजों को हो सकती है परेशानी 

चार रातों तक रास्ता बंद रहने से एंबुलेंस चालकों और गंभीर मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। यातायात डीएसपी गोपाल धुरवे के अनुसार, रात के समय रास्ते पर भ्रम या जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार रात से ही महासमुंद के तुमगांव मार्ग ओवरब्रिज और घोडारी में नेशनल हाईवे-53 पर यातायात पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। 

असुविधाओं से बचने के लिए आम लोगों से अपील 

पुलिस टीम गाड़ियों को डायवर्टेड (तुमगांव) मार्ग की ओर सही दिशा दिखाएगी। रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है कि वे असुविधा और समय के नुकसान से बचने के लिए रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच इस फाटक की ओर न जाएं और पहले से बताए गए वैकल्पिक रास्ते का ही इस्तेमाल करें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें