Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद MP Employees Strike: कचरे का ढेर और ठप जलापूर्ति, मध्य प्रदेश में ढाई लाख सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था Patwari Strike: गरमाई सियासत, सरकार उठा सकती है बड़ा कदम, धान खरीदी पर भी मंडराया संकट Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 49 वर्षीय युवक की मौत Mahasamund News: जुआ खेलते 18 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद MP Employees Strike: कचरे का ढेर और ठप जलापूर्ति, मध्य प्रदेश में ढाई लाख सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था Patwari Strike: गरमाई सियासत, सरकार उठा सकती है बड़ा कदम, धान खरीदी पर भी मंडराया संकट Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 49 वर्षीय युवक की मौत Mahasamund News: जुआ खेलते 18 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › भोजशाला विवाद : सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद प्रशा…
नमाज पर भू-स्वामियों का भारी विरोध
नमाज पर भू-स्वामियों का भारी विरोध
राष्ट्रीय Featured

भोजशाला विवाद : सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद प्रशासन एक्शन में, वैकल्पिक जगह नमाज पर भू-स्वामियों का भारी विरोध

धार के भोजशाला परिसर मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद प्रशासन ने जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक स्थल तय किया। हालांकि, जिस जमीन पर नमाज की व्यवस्था की गई, उसे स्थानीय भू-स्वामियों ने अपनी पुश्तैनी कृषि भूमि बताते हुए विरोध जताया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 31 Jul 2026, 03:32 PM · अपडेट: 05 Nov 2026, 09:13 PM
धार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
धार के चर्चित भोजशाला परिसर मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाउंड्रीवॉल से सटी खसरा नंबर 611 और 612 की जमीन को वैकल्पिक स्थल के रूप में तय किया है। तय योजना के मुताबिक मुस्लिम समाज के लोग दोपहर में नमाज अदा करने के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचे। 

नमाज के लिए पुश्तैनी जमीन पर एतराज

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दोपहर 3 बजे तक नमाज प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा तय की गई है। एक तरफ प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगा रहा, वहीं दूसरी तरफ नमाज के लिए तय की गई जगह पर विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसे अपनी पुश्तैनी जमीन बताते हुए कड़ा एतराज जताया है।
  • पुश्तैनी हक का दावा: भू-स्वामी अभिनव बिजवा और पुष्पा बिजवा सहित कई रहवासियों का कहना है कि जिस जमीन पर टेंट और बैरिकेड्स लगाए गए हैं, वह उनकी निजी कृषि भूमि है।

  • बिना सहमति कार्रवाई: ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने उनसे बिना कोई बातचीत या सहमति लिए उनकी जमीन पर कब्जा जमाया है।

  • अदालत जाने की चेतावनी: नाराज भू-स्वामियों ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी संपत्ति पर जबरन कोई कदम उठाया गया, तो वे अपने हक की लड़ाई के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

  • देर रात तक बैठकों का दौर, इलाके में भारी पुलिस बल 

    अदालत के निर्देशों को लागू करने के लिए धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने देर रात तक कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए शुक्रवार सुबह से ही पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
    प्रशासन का पक्ष: अधिकारियों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा। इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें