Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद MP Employees Strike: कचरे का ढेर और ठप जलापूर्ति, मध्य प्रदेश में ढाई लाख सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था Patwari Strike: गरमाई सियासत, सरकार उठा सकती है बड़ा कदम, धान खरीदी पर भी मंडराया संकट Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 49 वर्षीय युवक की मौत Mahasamund News: जुआ खेलते 18 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद MP Employees Strike: कचरे का ढेर और ठप जलापूर्ति, मध्य प्रदेश में ढाई लाख सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था Patwari Strike: गरमाई सियासत, सरकार उठा सकती है बड़ा कदम, धान खरीदी पर भी मंडराया संकट Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 49 वर्षीय युवक की मौत Mahasamund News: जुआ खेलते 18 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › भोजशाला विवाद : गीली जमीन और निजी जमीन के दावे के…
भोजशाला परिसर में नमाज की तैयारी का प्रतिकात्मक फोटो
भोजशाला परिसर में नमाज की तैयारी का प्रतिकात्मक फोटो
राष्ट्रीय

भोजशाला विवाद : गीली जमीन और निजी जमीन के दावे के बीच अटकी जुमा नमाज, 11 बजे स्थल निरीक्षण के बाद होगा अंतिम फैसला

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में नमाज को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है। जिला प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच बैठक में तय स्थान पर नमाज कराने पर सहमति बनी, लेकिन अंतिम फैसला सुबह 11 बजे स्थल निरीक्षण के बाद लिया जाएगा। बारिश के कारण जमीन गीली होने और स्थानीय लोगों के विरोध से मामला पेचीदा हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 31 Jul 2026, 08:12 AM · अपडेट: 29 Oct 2026, 07:22 PM
धार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में नमाज अदा करने को लेकर पैदा हुआ सस्पेंस अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। देर रात जिला प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच लंबी बातचीत तो हुई, जिसमें तय स्थान पर नमाज के लिए सहमति बन गई, लेकिन पेंच अब भी फंसा हुआ है। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वे नमाज तभी पढ़ेंगे जब सुबह 11 बजे प्रशासन उन्हें नमाज स्थल की वास्तविक स्थिति दिखाएगा। 
वहीं दूसरी ओर, जिस जगह पर नमाज की तैयारी चल रही है, उसे लेकर स्थानीय लोगों ने देर रात विरोध दर्ज करा दिया है। कमाल मौलाना वेलफेयर सोसायटी के सदर अब्दुल समद ने प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद स्पष्ट किया कि भोजशाला के पीछे जिस जगह नमाज कराने की बात कही जा रही है, लगातार बारिश के कारण वहां जमीन काफी गीली है।
"प्रशासन हमें सुबह 11 बजे उस जगह का मुआयना कराएगा और दिखाएगा कि वहां क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं। ग्राउंड देखने और व्यवस्थाओं को परखने के बाद ही हमारा समाज आगे का कोई अंतिम फैसला लेगा।" — अब्दुल समद, सदर (कमाल मौलाना वेलफेयर सोसायटी)

हर किसी की नजर 11 बजे के निरीक्षण पर 

ऐसे में अब हर किसी की नजरें सुबह 11 बजे होने वाले इस निरीक्षण पर टिकी हुई हैं। इसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि दोपहर 1 से 3 बजे के तय समय में जुमा की नमाज हो पाएगी या नहीं। एक तरफ जहां प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है, वहीं मामला एक नए विवाद में घिरता नजर आ रहा है। देर रात स्थानीय रहवासियों ने नमाज स्थल की जगह पर कड़ा एतराज जताया। 

निजी जमीन पर धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं 

रहवासियों का दावा है कि जिस जमीन पर नमाज की तैयारी की जा रही है, वह उनकी निजी कृषि (खेती) की भूमि है। उन्होंने प्रशासन के सामने स्पष्ट किया है कि उनकी निजी जमीन पर किसी भी धार्मिक आयोजन या नमाज की अनुमति बिल्कुल न दी जाए। इस नए एतराज ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अब्दुल समद ने सुप्रीम कोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि हाल में आया अदालती आदेश उनके पक्ष में रहा है, जिसे वे अपनी नैतिक जीत मानते हैं। 

पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर 

अब मुस्लिम समाज का पूरा ध्यान 5 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय में होने वाली आगामी सुनवाई पर है। उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट से इस बार भी उनके हक में सकारात्मक फैसला आएगा। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परिसर और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
  • आवागमन के अलग रास्ते: किसी भी तरह के तनाव से बचने के लिए दोनों पक्षों के आने-जाने के रास्ते अलग-अलग तय किए गए हैं।

  • ग्राउंड को सुखाने का प्रयास: बारिश से गीली हुई जमीन को सुखाने और उसे नमाज योग्य बनाने के लिए वॉटरप्रूफिंग व अन्य अस्थायी इंतजाम किए जा रहे हैं।

  • क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें