Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Bhopal Murder Case: चलती बाइक पर दोस्त ने युवक के…
Bhopal murder case investigation scene(Image Source: social media)
Bhopal murder case investigation scene(Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Bhopal Murder Case: चलती बाइक पर दोस्त ने युवक के सिर में मारी गोली, 21 वर्षीय ताशी की मौत

Bhopal Murder Case: निशातपुरा क्षेत्र में दोस्त ने ही चलती बाइक पर युवक ताशी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच 15 दिन पहले विवाद हुआ था। आरोपी अलीम वारदात के बाद फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 06:07 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bhopal Murder Case: आज सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक को उसके ही दोस्त ने चलती बाइक पर गोली मार दी। सिर में गोली लगने से 21 वर्षीय ताशी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दोस्तों के साथ मछली पकड़ने निकला था ताशी पुलिस के अनुसार, मृतक ताशी प्राइवेट नौकरी करता था।

चलती बाइक पर दोस्त ने मारी गोली

आज सुबह वह अपने दोस्त अलीम उर्फ अल्लू और एक अन्य युवक के साथ बाइक से मछली पकड़ने के लिए निकला था। बाइक तीसरा साथी चला रहा था, जबकि ताशी बीच में बैठा था और अलीम पीछे बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक अलीम ने पिस्टल निकाली और ताशी के सिर से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों सड़क पर गिर गए। 
इस दौरान ताशी की मौके पर ही मौत हो गई। 

पिस्टल दिखाकर साथी को डराया, आरोपी फरार

पिस्टल दिखाकर साथी को धमकाया, फिर हुआ फरार घटना के बाद आरोपी अलीम ने बाइक चला रहे युवक को पिस्टल दिखाकर डराया और उसे अपने साथ सिंधी कॉलोनी तक ले गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। साथी ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

15 दिन पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ताशी और अलीम के बीच करीब 15 दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी, लेकिन बाद में मामला आपसी बातचीत से शांत हो गया था और पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। जांच में पुलिस को आशंका है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते अलीम ने मौका देखकर ताशी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें