Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पिछड़ा वर्ग आयोग को नहीं है पैसे की रिकवरी का अधिकार पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव : अब ज्यादा बचत का मिलेगा विकल्प, निकासी भी हुई आसान इंसानियत शर्मसार : भिलाई की गौशाला में मृत बछड़े के शव के इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग नंबर छिपाकर चैट पर सरकार सख्त, वॉट्सऐप के नए फीचर पर मेटा को नोटिस मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन : नियमितीकरण सहित कई मांगों पर शुरू की हड़ताल खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पिछड़ा वर्ग आयोग को नहीं है पैसे की रिकवरी का अधिकार पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव : अब ज्यादा बचत का मिलेगा विकल्प, निकासी भी हुई आसान इंसानियत शर्मसार : भिलाई की गौशाला में मृत बछड़े के शव के इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग नंबर छिपाकर चैट पर सरकार सख्त, वॉट्सऐप के नए फीचर पर मेटा को नोटिस मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन : नियमितीकरण सहित कई मांगों पर शुरू की हड़ताल
W 𝕏 f
होम महासमुंद बड़ी सफलता : 4.5 करोड़ की गांजा खेप का खुलासा, ओड…
गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
🔴 BREAKING महासमुंद

बड़ी सफलता : 4.5 करोड़ की गांजा खेप का खुलासा, ओडिशा से दबोचा गया मुख्य सप्लायर

करीब ढाई महीने पहले महासमुंद में 912.760 किलो गांजा की 4.5 करोड़ रुपये की खेप जब्त होने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर मिश्रो नायक को ओडिशा के कंधमाल जिले से गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच और मोबाइल डेटा विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने पूरे सिंडिकेट का खुलासा करते हुए सप्लायर, रिसीवर, बिचौलियों और वाहन चालक तक पहुंच बनाई।

कीर्तिमान न्यूज
02 Jul 2026, 07:48 AM
महासमुंद
जिल में 912.760 किलो गांजा की करीब 4.5 करोड़ रुपए कीमत की खेप जब्त होने के लगभग ढाई माह बाद महासमुंद पुलिस ने इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डेटा के सूक्ष्म विश्लेषण और लगातार की गई एंड-टू-एंड विवेचना के आधार पर ओडिशा के कंधमाल जिले से मुख्य सप्लायर मिश्रो नायक को गिरफ्तार किया है।

4.5 करोड़ के करीब का गांजा

यह मामला 17 अप्रैल का है, जब बसना थाना पुलिस ने पलसापाली बैरियर पर नाकेबंदी के दौरान एक आयशर मालवाहक वाहन को रोका था। वाहन में पुलिस को चकमा देने के लिए कच्चे केले के नीचे 29 प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर 912.760 किलो अवैध गांजा रखा गया था। बरामद गांजा की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपए आंकी गई थी। वाहन से चार फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की गई थीं। 
गांजा

तलाश में लगी थी पुलिस 

यह खेप ओडिशा के कंधमाल से उत्तर प्रदेश के शामली भेजी जा रही थी। जांच के दौरान पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मास्टरमाइंड रामजी ठाकुर के जब्त मोबाइल की तकनीकी जांच से पूरे तस्करी नेटवर्क की परतें खुलती गईं। पुलिस ने 17 जून को उत्तर प्रदेश से मुख्य रिसीवर विनय शर्मा उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस लगातार उस व्यक्ति की तलाश में जुटी थी, जो ओडिशा से इतनी बड़ी खेप की सप्लाई कर रहा था। 

ओडिशा से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड

इसी कड़ी में 1 जुलाई को बसना पुलिस की टीम ने ओडिशा के कंधमाल जिले के बालिगुड़ा थाना क्षेत्र के कर्णीबेड़ा गांव निवासी मिश्रो नायक (28) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर था और उसके जरिए ही गांजा की खेप उत्तर प्रदेश भेजी जाती थी। पुलिस ने सप्लायर, बिचौलियों, वाहन चालक और मुख्य खरीदार सहित सिंडिकेट के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें