Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पिछड़ा वर्ग आयोग को नहीं है पैसे की रिकवरी का अधिकार पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव : अब ज्यादा बचत का मिलेगा विकल्प, निकासी भी हुई आसान इंसानियत शर्मसार : भिलाई की गौशाला में मृत बछड़े के शव के इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग नंबर छिपाकर चैट पर सरकार सख्त, वॉट्सऐप के नए फीचर पर मेटा को नोटिस मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन : नियमितीकरण सहित कई मांगों पर शुरू की हड़ताल गुणवत्ता से समझौता : 17 करोड़ की सिंचाई परियोजना पर संकट, घटिया निर्माण से किसानों का भविष्य दांव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पिछड़ा वर्ग आयोग को नहीं है पैसे की रिकवरी का अधिकार पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव : अब ज्यादा बचत का मिलेगा विकल्प, निकासी भी हुई आसान इंसानियत शर्मसार : भिलाई की गौशाला में मृत बछड़े के शव के इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग नंबर छिपाकर चैट पर सरकार सख्त, वॉट्सऐप के नए फीचर पर मेटा को नोटिस मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन : नियमितीकरण सहित कई मांगों पर शुरू की हड़ताल गुणवत्ता से समझौता : 17 करोड़ की सिंचाई परियोजना पर संकट, घटिया निर्माण से किसानों का भविष्य दांव पर
W 𝕏 f
होम महासमुंद सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : कनेकेरा और भलेसर पहु…
ग्रामीणों से बात करते विधायक
ग्रामीणों से बात करते विधायक
महासमुंद

सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : कनेकेरा और भलेसर पहुंचे विधायक, जन चौपाल में समाधान का दिया भरोसा

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बुधवार को ग्राम कनेकेरा और भलेसर का दौरा कर जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा नवविवाहित जोड़ों को उपहार और नवजात शिशुओं को शिशु किट भी वितरित की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jul 2026, 10:04 AM
महासमुंद
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बुधवार को ग्राम कनेकेरा एवं भलेसर में आमजनों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उनकी समस्याओं के उचित निराकरण के लिए आश्वासन भी दिया। बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव पहुंचकर आमजन से सौजन्य मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों से रूबरू हो रहे हैं।
इसी तारतम्य में बुधवार को वें ग्राम कनेकेरा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके पश्चात जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की। 
विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं 

ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बातें विधायक के समक्ष रखी। उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनकर विधायक सिन्हा ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। अंत में उन्होंने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया। इसके बाद वें ग्राम भलेसर पहुंचे और जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के उचित निराकरण के साथ उन्होंने केंद्र एवं राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने ग्राम के जनप्रतिनिधियों से भी योजनाओं के कार्य के संबंध में चर्चा कर सुचारू संचालन के लिए निर्देशित किया। यहां भी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप घोष, ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, ग्रामीण मंडल मंत्री प्रेम साहू, मेघराज चन्द्रसेन, चुनेश्वरी साहू महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, हुलसी चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष, एसटी मोर्चा महामंत्री राकेश ध्रुव, राजू साहू उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, जिला पंचायत सदस्य जुगनू चंद्राकर, खेमिन देवदास सरपंच कनेकेरा, सेवाराम कुर्रे सरपंच भलेसर, प्रांशु चंद्राकर सरपंच खैरा, रामेश्वर सिन्हा बूथ अध्यक्ष, सोनाधार सोनवानी, रामेश्वर पटवा, तुलाराम कन्नौजे, गोपी कन्नौजे, विजय सिन्हा, टिकेश्वर सिन्हा, अमित सिन्हा, मानस सिन्हा, सुखनंदन यादव, मुकुंद सिन्हा, दिनेश देवदास, मानसी भारती, नंदनी यादव, सत्यभामा, कमलेश, सोहद्रा साहू, कौशिल्या दीवान, दशोदा बाई दीवान, शान्ति दीवान, गौतम यादव, यशोदा साहू, पुष्पा बाई, पूर्णिमा बाई सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें