Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bijapur News: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की साजिश पर फेरा पानी, 136 बीजीएल सेल समेत भारी सामग्री जब्त Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल Bijapur News: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की साजिश पर फेरा पानी, 136 बीजीएल सेल समेत भारी सामग्री जब्त Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Hospital Inspection: जिला अस्पताल पहुंचे विधायक य…
Hospital Inspection By MLA (Image Source: Keertiman Media)
Hospital Inspection By MLA (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Hospital Inspection: जिला अस्पताल पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Hospital Inspection: महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से सुविधाओं का हाल जाना और निर्माणाधीन भवन की प्रगति देखी।

नरेंद्र कुमार  | रिपोर्टर कीर्तिमान
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 08:26 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Hospital Inspection: महासमुंद जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने शुक्रवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उपचार एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।
मरीजों से हालचाल जानते 

मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों से की चर्चा

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों और परिजनों से पूछा कि उन्हें उपचार के दौरान किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। इसके साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से चर्चा कर अस्पताल में उपचार की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आम नागरिकों की मूलभूत जरूरतों में शामिल हैं। जिला अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन भवन के कार्यों का भी लिया जायजा

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और भवन का काम तय समय पर पूरा कराया जाए, ताकि भविष्य में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

भाजपा और नगर पालिका के जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, भाजपा नेता संदीप घोष, राजू चंद्राकर, शरद मराठा, आकाश पांडे, दिनेश रूपरेला, अमित साहू, अभिषेक पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें