Tuesday, 16 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
अभियान : 1 लाख का अवैध प्लास्टिक जब्त, अब सभापति ने आम जनता से मांगी बड़ी मदद मौत का स्टोर : बलौदाबाजार के एक गांव में 8 संदिग्ध मौतें, गुड़ी की बैठकी से खुला शराब और साजिश का खौफनाक राज! कार्रवाई : 6.93 करोड़ के फर्जी ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार, 5 महीने से था फरार खुलासा : व्यापारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग दुर्ग से पकड़ा गया खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा अभियान : 1 लाख का अवैध प्लास्टिक जब्त, अब सभापति ने आम जनता से मांगी बड़ी मदद मौत का स्टोर : बलौदाबाजार के एक गांव में 8 संदिग्ध मौतें, गुड़ी की बैठकी से खुला शराब और साजिश का खौफनाक राज! कार्रवाई : 6.93 करोड़ के फर्जी ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार, 5 महीने से था फरार खुलासा : व्यापारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग दुर्ग से पकड़ा गया खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय बड़ा फैसला : भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 2…
टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध
टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध
राष्ट्रीय

बड़ा फैसला : भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 22 जून तक बंद रहेगा एक्सेस

केंद्र सरकार ने NEET (UG) परीक्षा को देखते हुए पेपर लीक और साइबर गड़बड़ी रोकने के लिए भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है, जो 22 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। साथ ही मैसेज एडिट करने की सुविधा 30 जून तक बंद करने का निर्देश भी दिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jun 2026, 03:03 PM
नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। सरकार ने यह बड़ा फैसला आगामी नीट (UG) परीक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। दरअसल, टेलीग्राम के कई ग्रुप्स पर पहले भी पेपर लीक से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। 
अब भारत में दोबारा नीट परीक्षा होने जा रही है, जिसके लिए 21 जून की तारीख तय की गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

22 जून तक बंद रहेगा टेलीग्राम का एक्सेस

यह आदेश राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए की सिफारिशों के आधार पर जारी किया गया है। सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट), 2000 की धारा 69ए के अंतर्गत यह कार्रवाई की है। इस आदेश के तहत पूरे भारत में टेलीग्राम ऐप और वेबसाइट के इस्तेमाल पर एक तय समय के लिए पाबंदी लगा दी गई है। यह प्रतिबंध 22 जून 2026 को खत्म हो जाएगा, यानी परीक्षा संपन्न होने के अगले दिन तक लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

मैसेज एडिट करने पर भी लगी रोक, 30 जून तक आदेश जारी

इस अस्थाई प्रतिबंध के साथ ही सरकार ने टेलीग्राम को एक और कड़ा निर्देश दिया है। प्लेटफॉर्म को कहा गया है कि भारत में पहले से भेजे गए संदेशों को सुधारने यानी मैसेज एडिट करने की सुविधा को तुरंत बंद किया जाए। यह पाबंदी 30 जून 2026 तक लागू रहेगी।
 सरकार का मानना है कि कई बार जांच के दौरान सबूत के तौर पर पुराने मैसेज की जरूरत पड़ती है। अगर कोई यूजर पुराने मैसेज को एडिट कर देता है, तो सबूत मिटने का खतरा रहता है। इसी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

साइबर ठगों और अवैध गतिविधियों का गढ़ बना प्लेटफॉर्म

पेपर लीक के मामलों में अक्सर टेलीग्राम ऐप का नाम सामने आता रहा है। इस ऐप का इस्तेमाल कई लोग ऐसी चीजें और सामग्रियां बेचने के लिए करते हैं, जो पूरी तरह से गैर-कानूनी हैं। इसके अलावा साइबर ठगी करने वाले अपराधी भी इस प्लेटफॉर्म का जमकर गलत इस्तेमाल करते हैं। टेलीग्राम के अंदर प्राइवेसी से जुड़े कुछ ऐसे फीचर्स हैं, जिनकी आड़ लेकर ठग और अपराधी अवैध काम करने के बाद आसानी से पुलिस की पकड़ से बच निकलते हैं। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर सरकार ने यह सख्त रुख अपनाया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें