Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच
W 𝕏 f
होम › रायपुर › बड़ी सौगात : गरियाबंद में कचना धुरवा गोंडवाना भवन…
कचना धुरवा गोंडवाना भवन के लोकार्पण समारोह
कचना धुरवा गोंडवाना भवन के लोकार्पण समारोह
रायपुर

बड़ी सौगात : गरियाबंद में कचना धुरवा गोंडवाना भवन का किया लोकार्पण, परिसर के लिए ₹63 लाख और मंजूर  

₹63 लाख की नई घोषणाएं मुख्यमंत्री ने इस परिसर के भविष्य के विकास के लिए ₹63 लाख की नई सौगातें दीं, जिसमें बाउंड्रीवाल (₹27 लाख), लाइब्रेरी (₹20 लाख), सौंदर्यीकरण (₹10 लाख) और भगवान कचना धुरवा की प्रतिमा (₹6 लाख) शामिल हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jun 2026, 01:21 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 05:05 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा पहुंचे। यहाँ अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा केंद्रीय समिति बिन्द्रानवागढ़ द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने ₹1 करोड़ 7 लाख की लागत से नवनिर्मित 'कचना धुरवा गोंडवाना भवन' का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पहुँचने पर जनजातीय संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली, जहाँ मुख्यमंत्री का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर और पीला चावल से तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने देवस्थल 'देवठाना' में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नक्सलवाद का खात्मा

सुरक्षा और विकास के मोर्चे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी गरियाबंद और बस्तर के क्षेत्र नक्सलवाद के साये में थे, लेकिन आज यहाँ शांति, सुरक्षा और चौतरफा विकास का माहौल है। सरकार की पुनर्वास नीतियों और सुरक्षा बलों के शौर्य से अब अंदरूनी क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने विशेष रूप से 'नियद नेल्लानार योजना' (आपका अच्छा गांव) का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से अंतिम छोर के गांवों तक सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं

गोंडवाना समाज और कचना धुरवा परिसर को और भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्र विष्णु देव साय ने मंच से ₹63 लाख के विकास कार्यों की तत्काल घोषणा की:

विकास कार्य का विवरणस्वीकृत राशि
गोंडवाना भवन परिसर की बाउंड्रीवाल (चारदीवारी) निर्माण₹27 लाख
छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक ग्रंथालय (लाइब्रेरी) निर्माण₹20 लाख
परिसर के भीतर भव्य सौंदर्यीकरण कार्य₹10 लाख
भगवान कचना धुरवा की भव्य प्रतिमा स्थापना₹06 लाख
कुल नई घोषणाएं₹63 लाख

शिक्षित और आत्मनिर्भर बने समाज

कार्यक्रम की विशेषता बताते हुए आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि लगभग ढाई एकड़ के विशाल भूखंड पर समाज की जरूरत के अनुसार यह भव्य भवन तैयार किया गया है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ युवाओं को शिक्षित, संगठित और आत्मनिर्भर बनाना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है। नेताम ने कहा कि 'डबल इंजन' की सरकार 'पीएम जनमन योजना' के जरिए विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों (PVTGs) के घरों तक बिजली, पानी और दवाइयां पहुंचा रही है। 

गरिमामयी रही दिग्गजों की उपस्थिति

इस भव्य ऐतिहासिक लोकोत्सव के अवसर पर मंच पर जिले के प्रभारी व खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, अखिल भारतीय गोंडवाना महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी, बड़ी संख्या में जनजातीय समाज की महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। पूरा क्षेत्र पारंपरिक वाद्ययंत्रों और कचना धुरवा के जयकारों से गूंज उठा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें