Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बलौदाबाज़ार अंधविश्वास : खजाने के लालच में मौतों का खेल? 8 मौ…
खर्वे गांव में 8 संदिग्ध मौतों की जांच जारी
खर्वे गांव में 8 संदिग्ध मौतों की जांच जारी
बलौदाबाज़ार

अंधविश्वास : खजाने के लालच में मौतों का खेल? 8 मौतों से सहमा पूरा गांव

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र के खर्वे गांव में पिछले चार महीनों में 8 संदिग्ध मौतों से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गड़े खजाने के अंधविश्वास के चलते 21 लोगों की हत्या की साजिश रची गई थी। एक किराना दुकानदार पर शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर लोगों को बेहोश करने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jun 2026, 11:48 AM
बलौदाबाजार

कसडोल क्षेत्र अंतर्गत महानदी किनारे बसे खर्वे गांव में सामने आया रहस्यमय मामला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैला चुकी है। लगभग 800 की संख्या वाले आबादी के इस शांत गांव में बीते चार महीनों में 8 लोगों की संदिग्ध मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

खर्वे गांव, जो सामान्यतः शांत और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है, अब वहां अंधविश्वास और साजिश के गंभीर आरोपों के कारण चर्चा में है। ग्रामीणों का दावा है कि यहां “गड़े खजाने” को निकालने के अंधविश्वास ने एक खतरनाक मोड़ लिया है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि वहां के स्थानीय 21 लोगों को मौत के घाट उतारने की साजिश रची गई थी, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी मामलों को एक ही पैटर्न से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे संदेह और गहरा गया है।

किराना दुकानदार पर गंभीर आरोप

गांव के लोगों ने स्थानीय किराना दुकानदार रामसाय जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह लोगों को शराब में “सुहागा” मिलाकर पिलाता था, जिसके बाद लोग बेहोश हो जाते थे या उनकी तबीयत बिगड़ जाती थी। गांव के ही कार्तिक प्रजापति ने बताया कि 14 मई को रामसाय ने उसे आधी शराब की बोतल दी थी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गया। कार्तिक का कहना है कि वह करीब 8 घंटे के बाद अस्पताल में होश में आया, जिससे ग्रामीणों का शक और बढ़ गए। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि मृतकों के शवों के साथ भी छेड़छाड़ की गई। ग्रामीण उमेश नवरंगे ने यहा दावा किया कि दुकानदार ने उसे एक मृतक के शव को बुलडोजर से हटाने के लिए कहा था, जिससे मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया।

कब्रों से निकाले गए शव

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 शवों को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Mahanadi River किनारे बसे इस गांव में हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।

बलौदाबाजार एसपी O. P. Sharma ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। उनका कहना है कि असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो पाएगा। फिलहाल सभी ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पूरा मामला फिलहाल जांच के दायरे में है, लेकिन ग्रामीणों के आरोपों और लगातार सामने आ रही संदिग्ध मौतों ने इस केस को बेहद संवेदनशील बना दिया है। अब सबकी नजरें पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें