Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम बिलासपुर Bilaspur Murder Case: रेलवे स्टेशन के पास ठेका कर…
Supervisor murdered near railway station (Image Source: Keertiman Media)
Supervisor murdered near railway station (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur Murder Case: रेलवे स्टेशन के पास ठेका कर्मी की निर्मम हत्या, मामूली विवाद बना मौत की वजह

Bilaspur Murder Case: रेलवे स्टेशन के पास निर्माण स्थल पर सो रहे सुपरवाइजर नरेश गुप्ता की लोहे के एंगल से हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है।

कीर्तिमान न्यूज
04 Sep 2026, 08:15 AM
बिलासपुर
Bilaspur Murder Case: शहर के रेलवे स्टेशन परिसर के समीप चल रहे एक निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार तड़के सनसनीखेज वारदात सामने आई। कंस्ट्रक्शन साइट पर सो रहे एक सुपरवाइजर की सिर पर लोहे की रॉड (एंगल) से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या को एक नाबालिग ने अंजाम दिया है, जो एक दिन पहले हुए मामूली विवाद का बदला लेने आया था। बिहार के आरा जिले के सोनभठा निवासी नरेश गुप्ता, रेलवे ठेकेदार बजरंग कंस्ट्रक्शन के तहत बतौर सुपरवाइजर कार्यरत थे और साइट पर ही बने अस्थाई ठिकाने में सोते थे। 

काम पर पहुंचे मजदूर को दिखा खौफनाक मंजर 

गुरुवार की सुबह जब अन्य मजदूर काम पर पहुंचे, तो उन्होंने नरेश गुप्ता को खून से लथपथ हालत में पाया। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी के साथ-साथ सीएसपी गगन कुमार (आईपीएस) मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जब निर्माण स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की, तो एक खौफनाक मंजर सामने आया। 

नहीं मिला सुपरवाइजर को संभलने का मौक 

फुटेज में केवल 20 सेकेंड के भीतर एक नाबालिग सो रहे सुपरवाइजर पर लोहे के एंगल से ताबड़तोड़ हमला करता दिखाई दिया। फुटेज में पीड़ित की चीखें भी दर्ज हुई हैं। अचानक हुए इस हमले के कारण सुपरवाइजर को खुद को संभालने या बचाने का कोई मौका नहीं मिला और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी में संदिग्ध की पहचान होने के बाद पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र में छापेमारी की। आरोपी नाबालिग शहर छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। 

बदला लेने वारदात को दिया अंजाम 

कड़ाई से पूछताछ करने पर नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बुधवार को वह साइकिल से स्टेशन रोड की तरफ से गुजर रहा था। इस दौरान उसकी साइकिल से पानी का छींटा नरेश गुप्ता पर पड़ गया। इस बात से नाराज होकर नरेश गुप्ता ने उसे गालियां दीं और तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। सार्वजनिक रूप से हुई इस पिटाई से आहत होकर नाबालिग ने बदला लेने की साजिश रची और देर रात साइट पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दे दिया। 

छुट्‌टी लेकर गांव जाने की थी तैयारी 

घटना से कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक और साथी मजदूर स्तब्ध हैं। कंपनी के मालिक सुनील सिंह ने बताया कि एक दिन पहले ही नरेश ने उन्हें अपने दोनों बच्चों और पत्नी की तस्वीरें दिखाई थीं और खुशी-खुशी जल्द ही छुट्टी लेकर बिहार स्थित अपने गांव जाने की बात कही थी। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद यह दुखद खबर सुनने को मिलेगी। पुलिस प्रशासन ने मामले में तत्परता दिखाते हुए सभी तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटा लिए हैं। आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उसे किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) के समक्ष पेश किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें