Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप Job Fraud Case: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने किया खुलासा, नौकरी के नाम पर फंसाने का आरोप Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप Job Fraud Case: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने किया खुलासा, नौकरी के नाम पर फंसाने का आरोप
W 𝕏 f
होम फिल्में Bipasha Basu News: प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिलने …
Bipasha Basu protein powder issue (Image Source: Social Media)
Bipasha Basu protein powder issue (Image Source: Social Media)
फिल्में Featured

Bipasha Basu News: प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिलने का दावा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bipasha Basu News: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट को लेकर चिंता जाहिर की है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि जिस प्रोटीन पाउडर को उन्होंने खरीदा था, उसके अंदर उन्हें कीड़े मिले हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
10 Sep 2026, 07:17 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bipasha Basu News: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट को लेकर चिंता जाहिर की है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि जिस प्रोटीन पाउडर को उन्होंने खरीदा था, उसके अंदर उन्हें कीड़े मिले हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह न्यूट्रिशन प्रोडक्ट के डिब्बे को खोलकर उसमें मौजूद छोटे-छोटे कीड़े दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने यह पैक अभी खोला है और इसमें कीड़े पाए गए हैं। उन्होंने एक कीड़े को अपनी उंगली पर रखकर उसका क्लोजअप भी दिखाया। बिपाशा का कहना है कि खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की जरूरत है। 

तुकाराम मुंढे को टैग कर मांगी कार्रवाई

बिपाशा बसु ने अपनी पोस्ट में महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए लिखा कि अब उनसे ही उम्मीद है कि खाने की चीजों में मिलावट और खराब गुणवत्ता वाले उत्पादों पर कार्रवाई होगी। हालांकि, बिपाशा द्वारा लगाए गए इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इस शिकायत के बाद संबंधित न्यूट्रिशन ब्रांड के खिलाफ FDA की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कौन हैं तुकाराम मुंढे, जिनसे बिपाशा ने लगाई उम्मीद

तुकाराम मुंढे एक IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर हैं। वह इससे पहले भी खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने कई रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट्स का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की है। उनके काम करने के तरीके को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

शादी और बेटी के बाद फिल्मों से दूर हैं बिपाशा बसु

बिपाशा बसु लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। शादी और मां बनने के बाद उन्होंने अपने परिवार और बेटी की परवरिश पर ज्यादा ध्यान दिया है। अभिनेत्री आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में नजर आई थीं। फैंस अब भी बिपाशा की फिल्मों में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल वह अपनी बेटी और परिवार के साथ समय बिताने में व्यस्त हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें