Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद में भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन, JOIN BJYM…
JOIN BJYM अभियान का पोस्टर विमोचन
JOIN BJYM अभियान का पोस्टर विमोचन
महासमुंद

महासमुंद में भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन, JOIN BJYM अभियान का हुआ शुभारंभ

महासमुंद में भारतीय जनता युवा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान 'JOIN BJYM' अभियान का पोस्टर विमोचित कर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।

प्रकाशित: 02 Aug 2026, 08:03 AM · अपडेट: 16 Sep 2026, 03:56 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष माननीय येतराम साहू के मार्गदर्शन में भाजयुमो, जिला महासमुंद के जिलाध्यक्ष अमन वर्मा के नेतृत्व में आई.आर. रिज़ॉर्ट, महासमुंद में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजयुमो जिला प्रभारी अनु ठेठवार चटर्जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो जिला सह प्रभारी सत्यम चंद्राकर उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की आगामी कार्ययोजना, युवा मोर्चा की भूमिका तथा संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

युवा मोर्चा से जोड़ने का आह्वान 

बैठक के पश्चात भाजयुमो जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष द्वारा जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में JOIN BJYM अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने तथा अभियान को प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया गया।

भाजयुमो की बैठक
सेवा भाव ही सबसे बड़ी शक्ति 

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने कहा कि "JOIN BJYM" अभियान केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य जिले के प्रत्येक मंडल एवं प्रत्येक बूथ तक पहुँचकर अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ना है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सेवा भाव ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

बैठक में रहे मौजूद

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी मिलिंद चंद्राकर, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित अग्रवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल एवं कामेश बंजारा, जिला उपाध्यक्ष आकाश पांडे, सोहन पटेल, नंदकिशन साव, विजय नायक, वरिष्ठ भाजयुमो नेता नंदू जलक्षत्री जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री तथा बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें