Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय खूनी रंजिश : बातचीत के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर …
दो भाइयों पर चाकू से हमला
दो भाइयों पर चाकू से हमला
राष्ट्रीय

खूनी रंजिश : बातचीत के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, इलाके में तनाव

जबलपुर के घमापुर चौक के पास पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला हुआ। विशाल की मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल है। दो आरोपी हिरासत में हैं और एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

प्रकाशित: 27 Jul 2026, 08:59 AM · अपडेट: 08 Aug 2026, 05:14 PM
जबलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शहर के घमापुर चौक के पास रविवार शाम पुरानी रंजिश ने भयावह रूप ले लिया। बातचीत के बहाने बुलाकर दो सगे भाइयों पर बीच सड़क चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। इस हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस थाने का घेराव किया।  मिली जानकारी के अनुसार, सावन नाम के युवक ने रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने विशाल को अपने घर के पास बुलाया। 

बहस बढ़ी, चाकू से अंधाधुंध वार 

विशाल अपने 28 वर्षीय छोटे भाई अंकित सोनकर के साथ वहां पहुंचा। मौके पर सावन अपने दो साथियों—साहिल सोनकर और प्रियांश रैकवार के साथ पहले से घात लगाए बैठा था। बातचीत शुरू होते ही दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई। इसी दौरान सावन ने अचानक चाकू निकालकर विशाल पर अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया। विपाल पर हमला होते देख जब छोटा भाई अंकित उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, तो आरोपियों ने उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया। 

अंकित की हालत नाजुक 

इस मारपीट और बीच-बचाव के दौरान मुख्य आरोपी सावन और उसका साथी प्रियांश भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बेलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद विशाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

आरोपी साहिल मौके से फरार 

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते सड़क पर जाम लग गया। हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी साहिल सोनकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। रात में बड़ी संख्या में लोग बेलबाग थाने पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने फरार आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की, जिससे देर रात तक क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। 

गिरफ्तारी के लिए ठिकानों पर दबिश

पुलिस ने घायल आरोपी सावन और प्रियांश का विक्टोरिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया है। बेलबाग पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है, वहीं फरार साहिल की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें