Tuesday, 30 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार वॉटरफॉल हादसा : युवक गहरी खाई में गिरा सेल्फी बनी जानलेवा! आस्था पर वार : बजरंगबली मंदिर से 30 तोले का मुकुट चोरी, लोगों में भारी आक्रोश नकली खाद-बीज पर सख्ती : पत्थलगांव में 3 दुकानें सील दो दर्जन से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे डर का साया : नाबालिग का पीछा कर देता था एसिड अटैक और हत्या की धमकी, आरोपी हिरासत में आरोप : क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता, शैलेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार वॉटरफॉल हादसा : युवक गहरी खाई में गिरा सेल्फी बनी जानलेवा! आस्था पर वार : बजरंगबली मंदिर से 30 तोले का मुकुट चोरी, लोगों में भारी आक्रोश नकली खाद-बीज पर सख्ती : पत्थलगांव में 3 दुकानें सील दो दर्जन से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे डर का साया : नाबालिग का पीछा कर देता था एसिड अटैक और हत्या की धमकी, आरोपी हिरासत में आरोप : क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता, शैलेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
W 𝕏 f
होम कबीरधाम आस्था पर वार : बजरंगबली मंदिर से 30 तोले का मुकुट…
बजरंगबली मंदिर में मुकुट चोरी
बजरंगबली मंदिर में मुकुट चोरी
🔴 BREAKING कबीरधाम

आस्था पर वार : बजरंगबली मंदिर से 30 तोले का मुकुट चोरी, लोगों में भारी आक्रोश  

कवर्धा शहर में एक बार फिर मंदिर में चोरी की घटना ने लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। रेवाबंध तालाब के पास नवीन बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में अज्ञात चोर भगवान हनुमान की प्रतिमा का मुकुट चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई और लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jun 2026, 10:38 AM
कवर्धा

कवर्धा शहर में एक बार फिर मंदिर में चोरी की घटना ने लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। रेवाबंध तालाब के पास नवीन बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में अज्ञात चोर भगवान हनुमान की प्रतिमा का मुकुट चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई और लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मंदिर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है 

 30 तोले का बताया जा रहा मुकुट 

मंदिर से चोरी हुआ मुकुट काफी मूल्यवान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार भगवान बजरंगबली की प्रतिमा पर रखा मुकुट लगभग 30 तोले यानी करीब 350 ग्राम वजन का था। इसी मुकुट को चोर अपने साथ ले गए। घटना के बाद मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में गहरा रोष है। 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना के बाद नागरिकों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। लोगों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और शहर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मंदिर में और भी चोरी हो गई है 

यह पहली बार नहीं है जब कवर्धा जिले में किसी मंदिर को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी जिले के अलग-अलग मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से श्रद्धालुओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोग चाहते हैं कि पुलिस इन मामलों में सख्त कार्रवाई कर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें