Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
W 𝕏 f
होम मनोरंजन Bollywood News: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का र…
Malaika-Harsh Dating Rumours (Image Source: Keertiman Media)
Malaika-Harsh Dating Rumours (Image Source: Keertiman Media)
मनोरंजन

Bollywood News: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता टूटा, अब हर्ष मेहता संग डेटिंग की चर्चा

Bollywood News: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक वक्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और उनकी जोड़ी को फैंस का भी खूब प्यार मिला। हालांकि, शादी तक पहुंचने से पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
06 Sep 2026, 06:28 PM
नई दिल्ली
Bollywood News: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक वक्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और उनकी जोड़ी को फैंस का भी खूब प्यार मिला। हालांकि, शादी तक पहुंचने से पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
मलाइका और अर्जुन के अलग होने की आधिकारिक खबर सामने आने से करीब 8-10 महीने पहले ही दोनों के रिश्ते में दरार की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब पत्रकार विक्की लालवानी ने Hindi Rush से बातचीत में दोनों के रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कुछ दावे साझा किए हैं।

शादी को लेकर रिश्ते में आई थी खटास

विक्की लालवानी के मुताबिक, उनके सूत्रों से मिली जानकारी में मलाइका और अर्जुन के बीच शादी को लेकर मतभेद की बात सामने आई थी। दावा है कि मलाइका शादी करना चाहती थीं, जबकि अर्जुन इस फैसले को लेकर तैयार नहीं थे। बताया गया कि इसी वजह से दोनों के बीच धीरे-धीरे दूरी बढ़ने लगी।

रिश्ता था गंभीर, टाइमपास नहीं

विक्की लालवानी ने यह भी कहा कि मलाइका और अर्जुन का रिश्ता महज टाइमपास नहीं था। उनके मुताबिक, दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे और उनके बीच गहरा लगाव था। उन्होंने यह संभावना भी जताई कि अर्जुन के मन में आज भी मलाइका के लिए भावनाएं हो सकती हैं। 

हर रिश्ते का हैप्पी एंडिंग तक पहुंचना जरूरी नहीं

मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को लेकर विक्की लालवानी ने कहा कि दोनों लंबे समय तक साथ रहे और एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे। हालांकि, हर रिश्ते का अंत शादी या हैप्पी एंडिंग के साथ हो, यह जरूरी नहीं है। दोनों ने अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है।

हर्ष मेहता संग मलाइका की डेटिंग की चर्चा

इस बीच मलाइका अरोड़ा का नाम डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और इंडस्ट्री में ऐसी चर्चाएं हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस रिश्ते को लेकर अभी तक मलाइका या हर्ष की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

टिंग रूमर्स पर विक्की लालवानी ने क्या कहा  

हर्ष मेहता के साथ मलाइका के रिश्ते पर विक्की लालवानी ने कहा कि उन्होंने भी ऐसी बातें सुनी हैं, लेकिन वह इस बारे में पूरी तरह निश्चित नहीं हैं। उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में कुछ लोग दोनों को कपल के तौर पर देख रहे हैं, लेकिन फिलहाल इसे पक्की खबर नहीं माना जा सकता। 

कौन हैं हर्ष मेहता 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्ष मेहता डायमंड मर्चेंट हैं और उनकी उम्र करीब 33 साल बताई जाती है। वह सैंकस मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी बताए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति को लेकर भी कई दावे किए गए हैं, हालांकि इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मलाइका से 19 साल छोटे बताए जाते हैं हर्ष

मलाइका अरोड़ा की उम्र 52 साल बताई जाती है, जबकि हर्ष मेहता 33 साल के हैं। इस तरह दोनों की उम्र में करीब 19 साल का अंतर है। दोनों के साथ नजर आने की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं, लेकिन अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर ऑफिशियल नहीं किया है।

रिश्ते को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं

फिलहाल मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स तक ही सीमित हैं। दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में इन वायरल दावों की पुष्टि होने तक इसे महज डेटिंग रूमर्स के तौर पर ही देखा जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें