Lust Stories 3: Netflix की चर्चित एंथोलॉजी फिल्म Lust Stories एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाली है। सीरीज के तीसरे पार्ट की Release Date सामने आ गई है। इस बार चार अलग-अलग फिल्ममेकर्स प्यार, चाहत, रिश्तों और उन जज्बातों की कहानियां लेकर आए हैं, जिन्हें लोग अक्सर अपने तक ही रखते हैं। फिल्म में विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज की चार अलग कहानियां शामिल हैं।
18 सितंबर को Netflix पर होगा प्रीमियर
Lust Stories 3 का प्रीमियर 18 सितंबर को Netflix पर होगा। RSVP और Flying Unicorn Entertainment के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थंपी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की खासियत यह है कि इसमें चारों निर्देशक रिश्तों और इंसानी भावनाओं को अपने-अपने अंदाज में पेश करेंगे। अलग-अलग कहानियों के जरिए प्यार, नजदीकियां, उलझनें और लोगों के बीच के अनकहे एहसासों को दिखाया जाएगा।
रुचिका कपूर शेख ने बताया क्या है खास
इस एंथोलॉजी की वापसी को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने कहा कि लस्ट स्टोरीज की सबसे खास बात इसका हर बार नए तरीके से सामने आना है। उनके मुताबिक, हर कहानी एक आम इंसानी भावना से शुरू होती है, लेकिन आगे चलकर दर्शकों के सामने एक अलग एहसास और सच्चाई रखती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार चाहत के जरिए ताकत, कमजोरी, अपनी मर्जी से फैसले लेने की आजादी, समझौते और उन बातों को दिखाया गया है, जिन्हें लोग खुलकर कह नहीं पाते। चारों निर्देशक अलग-अलग नजरिए लेकर आए हैं, लेकिन सभी का मकसद दर्शकों को इन रिश्तों को अपनी जिंदगी और अनुभवों के नजरिए से समझने का मौका देना है।

