Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › OTT धमाका : राजा शिवाजी ने OTT पर मचाई धूम, नेटफ्…
नेटफ्लिक्स पर छाई राजा शिवाजी
नेटफ्लिक्स पर छाई राजा शिवाजी
ओटीटी

OTT धमाका : राजा शिवाजी ने OTT पर मचाई धूम, नेटफ्लिक्स की टॉप-10 में बनाई जगह

ओटीटी पर जलवा: थिएटर्स में बड़ी सफलता के बाद, 3 घंटे 14 मिनट की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और टॉप-10 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Jul 2026, 11:51 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:41 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
आज के दौर में फिल्मों का असली इम्तिहान सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रह गया है। थिएटर्स से उतरने के बाद फिल्में जब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आती हैं, तो वहां भी दर्शकों की दिलचस्पी का एक नया दौर शुरू होता है। इस समय ओटीटी की दुनिया में 3 घंटे 14 मिनट की एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म तहलका मचा रही है। 
बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है। हम बात कर रहे हैं मराठा साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' की। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर इतनी तेजी से ट्रेंड कर रही है।

थिएटर्स के बाद अब नेटफ्लिक्स पर जमाया कब्जा 

मराठी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म 'राजा शिवाजी' ने पहले सिनेमाघरों में शानदार सफलता हासिल की और अब ओटीटी पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर रिलीज हुई इस ऐतिहासिक फिल्म को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। ओटीटी पर आते ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि यह फिलहाल नेटफ्लिक्स की टॉप-10 ट्रेंडिंग फिल्मों में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। घर बैठे बड़ी संख्या में दर्शक इस फिल्म का आनंद ले रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर भी इसकी कहानी, अभिनय और भव्य प्रस्तुति की जमकर चर्चा हो रही है।

रितेश देशमुख का शानदार अभिनय और निर्देशन 

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार स्टारकास्ट और रितेश देशमुख का दोहरा योगदान है। उन्होंने सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से निभाया ही नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्देशन भी स्वयं किया है। इसे रितेश देशमुख के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, जेनेलिया डीसूजा, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान और सलमान खान जैसे चर्चित कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। सभी कलाकारों के शानदार अभिनय और भव्य प्रस्तुति ने फिल्म को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है।

सैराट' का रिकॉर्ड तोड़ बनी इतिहास की सबसे कमाऊ मराठी फिल्म 

राजा शिवाजी ने सिर्फ दर्शकों और समीक्षकों की सराहना ही नहीं हासिल की, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी नया इतिहास रच दिया। फिल्म ने दुनियाभर में 120 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर मराठी सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ 'राजा शिवाजी' मराठी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह उपलब्धि सुपरहिट फिल्म 'सैराट' के नाम थी, लेकिन अब रितेश देशमुख की इस ऐतिहासिक फिल्म ने उसे पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें