Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
W 𝕏 f
होम ग्लैमर Bollywood News: करीना कपूर का 46वां बर्थडे सेलिब्…
Kareena Kapoor in white pajama outfit at birthday party (Image Source: Social Media)
Kareena Kapoor in white pajama outfit at birthday party (Image Source: Social Media)
ग्लैमर

Bollywood News: करीना कपूर का 46वां बर्थडे सेलिब्रेशन, पायजामा पार्टी में दिखा स्टाइलिश अंदाज

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपना 46वां जन्मदिन इस बार किसी बड़े इवेंट या स्टार्स से भरी पार्टी के बजाय बेहद निजी और खास अंदाज में मनाया। करीना ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक आरामदायक पायजामा पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इस मौके पर उनके साथ बहन करिश्मा कपूर, पति सैफ अली खान और कुछ करीबी दोस्त नजर आए।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 06:47 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपना 46वां जन्मदिन इस बार किसी बड़े इवेंट या स्टार्स से भरी पार्टी के बजाय बेहद निजी और खास अंदाज में मनाया। करीना ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक आरामदायक पायजामा पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इस मौके पर उनके साथ बहन करिश्मा कपूर, पति सैफ अली खान और कुछ करीबी दोस्त नजर आए।
करीना कपूर अपने फैशन सेंस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान भी उन्होंने अपने लुक से फैंस का ध्यान खींच लिया। खास बात यह रही कि पायजामा पार्टी जैसी कैजुअल थीम के बावजूद करीना का आउटफिट बेहद स्टाइलिश और लग्जरी नजर आया। एक्ट्रेस ने इस खास दिन के लिए House of Masaba का ‘Lounging Loud’ कुर्ता-पायजामा सेट चुना, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपए बताई जा रही है।

कम्फर्ट के साथ रॉयल टच का शानदार कॉम्बिनेशन

करीना के इस लुक की सबसे खास बात थी कि इसमें आराम और स्टाइल दोनों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। लाउंजवियर जैसा आरामदायक आउटफिट होने के बावजूद इसमें फेस्टिव और रॉयल फील नजर आ रही थी। करीना ने साबित किया कि बिना भारी-भरकम ड्रेस के भी एक सिंपल आउटफिट को ग्लैमरस और पार्टी परफेक्ट बनाया जा सकता है। 

75 हजार रुपए का था करीना का खास आउटफिट

करीना का ऑल-वाइट कुर्ता-पायजामा सेट देखने में काफी सिंपल लग रहा था, लेकिन इसकी डिजाइन और डिटेलिंग ने इसे खास बना दिया। इस आउटफिट में ढीला-ढाला कुर्ता और मैचिंग लूज पायजामा शामिल था। कुर्ते को शर्ट स्टाइल लुक देने के लिए कॉलर डिजाइन दिया गया था। वहीं एक तरफ बनी पॉकेट पर खूबसूरत पैचवर्क डिटेलिंग नजर आई। पायजामे पर बने रॉयल मोटिफ्स ने पूरे आउटफिट को एथनिक और एलिगेंट टच दिया।

मिनिमल मेकअप और स्टाइलिश एक्सेसरीज ने बढ़ाई खूबसूरती

अपने लुक को पूरा करने के लिए करीना ने ज्यादा हैवी मेकअप या ज्वेलरी का सहारा नहीं लिया। उन्होंने गले में स्टेटमेंट नेकपीस और हाथों में कड़े पहने, जो उनके एथनिक आउटफिट के साथ खूबसूरती से मैच कर रहे थे। खुले बालों और नेचुरल ग्लो वाले मिनिमल मेकअप ने उनके पूरे लुक को एलिगेंट और क्लासी बना दिया।

करिश्मा कपूर ने भी चुना स्टाइलिश ब्लैक आउटफिट

करीना की बहन करिश्मा कपूर भी इस बर्थडे पार्टी में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। जहां करीना ने व्हाइट आउटफिट चुना, वहीं करिश्मा ने ब्लैक स्ट्राइप्ड कुर्ते के साथ लूज ट्राउजर पहना था। दोनों बहनों का यह सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और करीना का यह कंफर्टेबल फैशन लुक चर्चा में बना हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें