Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: जमीन और रेस्टोरेंट बेचने का झांसा देकर 36 लाख की ठगी, पत्नी हिरासत में Mahakal Temple Ujjain: दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट के बाद एफआईआर, पार्षदों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल Durg Crime News: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम से ले गए थे तीन युवक, तीनों हिरासत में Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR Mahadev Betting App Scam: सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में पेश, CBI की रिमांड खत्म होते ही ED के शिकंजे में कसने की तैयारी DMF Fund Scam: ED ने 31.70 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल Raipur Crime News: जमीन और रेस्टोरेंट बेचने का झांसा देकर 36 लाख की ठगी, पत्नी हिरासत में Mahakal Temple Ujjain: दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट के बाद एफआईआर, पार्षदों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल Durg Crime News: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम से ले गए थे तीन युवक, तीनों हिरासत में Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR Mahadev Betting App Scam: सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में पेश, CBI की रिमांड खत्म होते ही ED के शिकंजे में कसने की तैयारी DMF Fund Scam: ED ने 31.70 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
W 𝕏 f
होम › बालोद › CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को क…
Balod Belodi village police case (Image Source: Keertiman Media)
Balod Belodi village police case (Image Source: Keertiman Media)
बालोद

CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर हसिए से अपनी गर्दन पर हमला कर लिया और गंभीर रूप से घायल होने के बाद खून से लथपथ हालत में पूरे गांव में घूमता रहा। युवक की इस हालत को देखकर ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल बन गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Sep 2026, 04:30 PM · अपडेट: 05 Nov 2026, 08:11 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने हसिए से अपनी गर्दन पर हमला कर लिया और गंभीर रूप से घायल होने के बाद खून से लथपथ हालत में पूरे गांव में घूमता रहा। युवक की इस हालत को देखकर ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बालोद जिले के सनौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेलोदी गांव का है। घायल युवक की पहचान नरेंद्र रावटे, पिता बालचन्द रावटे, निवासी भेड़ियानवागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सुबह अपने घर से निकला था। इसके बाद वह बेलोदी गांव पहुंचा, जहां किसी कारणवश उसने हसिए से खुद को घायल कर लिया।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पुलिस टीम के साथ बेलोदी गांव पहुंचीं। पुलिस ने घायल युवक को बिना देरी किए उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों, युवक की मानसिक स्थिति और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। 

घायल अवस्था में गांव में घूमता रहा युवक

घटना के बाद युवक काफी देर तक घायल हालत में गांव की गलियों में घूमता रहा। उसकी गर्दन से खून बह रहा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर युवक को संभाला।

परिजनों ने बताई युवक के परेशान रहने की बात

परिजनों के अनुसार नरेंद्र रावटे पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। परिवार वालों ने बताया कि युवक अक्सर यह कहता था कि कोई उसे नुकसान पहुंचाने या मारने के लिए आ रहा है। हालांकि, युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें