Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम रायपुर महंगाई की मार : बस संचालकों ने किराया बढ़ाने का प…
बस किराया बढ़ाने की मांग के बीच बस स्टैंड पर खड़ी यात्री बसें
बस किराया बढ़ाने की मांग के बीच बस स्टैंड पर खड़ी यात्री बसें
रायपुर

महंगाई की मार : बस संचालकों ने किराया बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को सौंपा

छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को जल्द महंगाई का झटका लग सकता है। राज्य यातायात महासंघ ने पेट्रोल-डीजल और संचालन खर्च बढ़ने का हवाला देते हुए ओडनिवरी बसों का किराया 50% और डीलक्स बसों का किराया 30% बढ़ाने की मांग की है। अब इस प्रस्ताव पर सरकार के फैसले का इंतजार है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 May 2026, 03:05 PM
रायपुर

छत्तीसगढ़ में बस से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही महंगाई का बड़ा झटका लग सकता है। राज्य यातायात महासंघ ने बस किराए में बढ़ोतरी की मांग करते हुए सरकार के सामने प्रस्ताव रखा है। महासंघ का कहना है कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों के कारण बस संचालन करना मुश्किल होता जा रहा है। डीजल, स्पेयर पार्ट्स, टैक्स और कर्मचारियों के खर्च में लगातार इजाफा होने से परिवहन व्यवसाय पर भारी आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

यातायात महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आखिरी बार वर्ष 2021 में बस किराए में संशोधन किया गया था। इसके बाद से लगातार महंगाई बढ़ती रही, लेकिन किराया जस का तस बना हुआ है। महासंघ का कहना है कि मौजूदा दरों में बसों का संचालन घाटे का सौदा बन गया है, जिससे कई रूटों पर बस संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ओडनिवरी और डीलक्स बसों के लिए अलग-अलग मांग

महासंघ ने सरकार से ओडनिवरी (साधारण) बसों के किराए में 50 प्रतिशत तक वृद्धि करने की मांग की है। वहीं डीलक्स और लग्जरी बसों के किराए में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। परिवहन व्यवसायियों का तर्क है कि डीलक्स बसों के रखरखाव और सुविधाओं पर अतिरिक्त खर्च आता है, इसलिए किराया बढ़ाना जरूरी हो गया है। यदि सरकार इस मांग को मंजूरी देती है, तो रोजाना बसों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। खासतौर पर नौकरीपेशा लोग, छात्र और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने-जाने वाले यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ सकता है। कई यात्रियों ने पहले ही बढ़ती महंगाई के बीच किराया बढ़ाने का विरोध शुरू कर दिया है।

सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

अब सभी की नजर राज्य सरकार और परिवहन विभाग के फैसले पर टिकी हुई है। परिवहन विभाग जल्द ही महासंघ के प्रस्ताव पर विचार कर सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बैठक भी हो सकती है, जिसमें किराया वृद्धि को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल यात्रियों और बस संचालकों दोनों को सरकार के फैसले का इंतजार है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें