Thursday, 17 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम खेल Campeones Cup: Messi के ऐतिहासिक गोल से Inter Mia…
Messi celebrates Inter Miami victory(Image Source:social media)
Messi celebrates Inter Miami victory(Image Source:social media)
खेल

Campeones Cup: Messi के ऐतिहासिक गोल से Inter Miami बनी चैंपियन, Cruz Azul को 2-0 से हराकर जीती ट्रॉफी

Campeones Cup: लियोनेल मेसी के ऐतिहासिक 100वें गोल की बदौलत इंटर मियामी ने Campeones Cup 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में इंटर मियामी ने क्रूज अजुल को 2-0 से हराया। मेसी ने 24वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि कैसमिरो ने 81वें मिनट में दूसरा गोल कर जीत पक्की कर दी।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
17 Sep 2026, 02:45 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Campeones Cup: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अमेरिका की मेजर लीग सॉकर (MLS) चैंपियन इंटर मियामी ने मैक्सिको की लीगा एमएक्स की विजेता टीम क्रूज अजुल को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में इंटर मियामी ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। खास बात यह रही कि इसी टीम क्रूज अजुल के खिलाफ साल 2023 में लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी के लिए अपना डेब्यू मुकाबला खेला था। 

Messi ने पूरा किया 100 गोल का आंकड़ा 

मैच का पहला गोल इंटर मियामी के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने किया। मुकाबले के 24वें मिनट में मेसी ने शानदार हेडर के जरिए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। यह गोल उनके लिए बेहद खास रहा, क्योंकि यह इंटर मियामी के लिए उनका 100वां गोल था। 
मेसी ने यह उपलब्धि टीम के लिए अपने 115वें मुकाबले में हासिल की। पहले हाफ के अंत तक इंटर मियामी 1-0 से आगे रही और दोनों टीमों की ओर से इसके बाद कोई गोल नहीं हो सका। 

कैसमिरो ने दूसरे गोल से पक्की की जीत 

दूसरे हाफ में भी इंटर मियामी ने अपनी बढ़त बनाए रखी। मैच के 81वें मिनट में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी कैसमिरो ने गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद क्रूज अजुल की टीम वापसी नहीं कर सकी और इंटर मियामी ने खिताबी जीत दर्ज कर ली। 

क्रूज अजुल नहीं कर पाया कमाल

आंकड़ों की बात करें तो क्रूज अजुल ने इंटर मियामी के मुकाबले ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया। मैक्सिकन क्लब ने कुल 17 शॉट लगाए, जिसमें से 7 शॉट सीधे गोल पोस्ट की ओर थे। वहीं इंटर मियामी ने कम मौके बनाए, लेकिन उसके खिलाड़ियों ने मिले अवसरों को गोल में बदल दिया। 
इंटर मियामी की जीत में उसकी मजबूत डिफेंस लाइन की अहम भूमिका रही, जिसने क्रूज अजुल के लगातार हमलों को रोककर टीम को क्लीन शीट के साथ खिताब दिलाया। 

कैम्पियोन्स कप क्या है? 

कैम्पियोन्स कप अमेरिका की MLS चैंपियन टीम और मैक्सिको की लीगा एमएक्स कैम्पियोन डे कैम्पियोनेस विजेता टीम के बीच खेला जाने वाला मुकाबला है। इसमें दोनों देशों की शीर्ष क्लब टीमें आमने-सामने आती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें