Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार हाईकोर्ट का अहम निर्देश : 13 अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन मामले में 90 दिनों में फैसला करे सरकार 5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा हाईकोर्ट जज की तस्वीर रखकर श्मशान में रातभर चला तंत्र-मंत्र, जमानत कराने की जुगत में पकड़ाया युवक स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार हाईकोर्ट का अहम निर्देश : 13 अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन मामले में 90 दिनों में फैसला करे सरकार 5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा हाईकोर्ट जज की तस्वीर रखकर श्मशान में रातभर चला तंत्र-मंत्र, जमानत कराने की जुगत में पकड़ाया युवक
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भ…
सांकरा में 4 भैंसों की तस्करी पकड़ी
सांकरा में 4 भैंसों की तस्करी पकड़ी
महासमुंद

महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए

महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। झगरेनडीह जांच नाका के पास एक पिकअप वाहन से चार भैंसों को मुक्त कराया गया, जिन्हें रस्सियों और हुक से बांधकर ओडिशा के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। मामले में वाहन चालक के खिलाफ पशु संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

कीर्तिमान न्यूज
08 Aug 2026, 11:25 AM
महासमुंद
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से सटे महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की मुस्तैदी से मवेशी तस्करी का एक मामला सामने आया है। वन उपज जांच नाका झगरेनडीह के पास देर रात गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने एक पिकअप वाहन को रोककर चार भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। इन जानवरों को बेहद क्रूरता से पिकअप के अंदर हुक और प्लास्टिक की रस्सियों से बांधकर कत्लखाने ले जाया जा रहा था। घटना 7 अगस्त की मध्यरात्रि (लगभग 12:45 बजे) की है। 

गाड़ी के अंदर का नजारा हैरान करने वाला 

बम्हनी वन सर्कल में पदस्थ डिप्टी रेंजर बिरेन्द्र कुमार पाठक (48 वर्ष) अपनी टीम के साथ वन उपज जांच नाका झगरेनडीह के पास नाइट गश्त और वाहनों की रूटीन चेकिंग पर तैनात थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी (क्रमांक CG 04 QS 7448) वहां पहुंची। संदेह होने पर जब वनकर्मियों ने वाहन को रोककर उसके पिछले हिस्से (डाला) की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। 

बेदर्दी से ठूंस-ठूंसकर भरे गए मवेशी 

पिकअप के अंदर विशेष रूप से हुक लगाए गए थे, जिनमें पीले रंग की प्लास्टिक रस्सियों से 4 भैंसों के चारों पैरों को बेहद बेदर्दी से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम सेतू यादव (28 वर्ष), निवासी ग्राम महत्तमतोरा, थाना खरियाररोड (जिला नुआपाड़ा, ओडिशा) बताया। चालक ने कबूल किया कि वह इन मवेशियों को छत्तीसगढ़ के सलिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोगडीह से लादकर ओडिशा के चेरगांझांझ स्थित कत्लखाने ले जा रहा था। 

आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

डिप्टी रेंजर की लिखित शिकायत के आधार पर सांकरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वाहन और मवेशियों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें