Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › हाईकोर्ट जज की तस्वीर रखकर श्मशान में रातभर चला त…
बिलासपुर श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया
बिलासपुर श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया
बिलासपुर Featured

हाईकोर्ट जज की तस्वीर रखकर श्मशान में रातभर चला तंत्र-मंत्र, जमानत कराने की जुगत में पकड़ाया युवक

बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में जमानत पाने के अंधविश्वास में चार युवकों द्वारा श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य और कथित तांत्रिक की तलाश जारी है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 09 Aug 2026, 08:02 AM · अपडेट: 17 Sep 2026, 09:06 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक अजीबोगरीब और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद अपने रिश्तेदार की जमानत कराने के लिए कुछ युवकों ने श्मशान घाट को ही तंत्र साधना का अड्डा बना डाला। हैरान करने वाली बात यह है कि इस तांत्रिक पूजा के दौरान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत तीन लोगों की तस्वीरें रखकर तंत्र-मंत्र किया जा रहा था। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला शुक्रवार (7 अगस्त) की रात का है। 

संदिग्ध आहट से ग्रामीणों को हुआ शक 

देवरी गांव के मुक्तिधाम में देर रात कुछ संदिग्ध आहट और गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। दरअसल, इस श्मशान घाट पर पहले भी ऐसी हरकतें हो चुकी थीं, इसलिए ग्रामीण सतर्क थे। कुछ देर तक दूर से नजर रखने के बाद जब लोगों का शक यकीन में बदला, तो वे एक साथ मौके की तरफ बढ़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख वहां पूजा-पाठ कर रहे चारों लड़कों में भगदड़ मच गई। 

तांत्रिक क्रिया की रखी पूरी सामग्री  

तीन आरोपी तो अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़कर एक युवक को दबोच लिया। इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत सीपत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। श्मशान घाट की तलाशी लेने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। वहां हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और दो अन्य व्यक्तियों की फोटो रखी हुई थी। साथ ही तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल होने वाली मरी हुई मछली, कटा हुआ नींबू, सिंदूर, नारियल और अन्य पूजा सामग्री बिखरी पड़ी थी। 

तांत्रिक क्रिया करते पकड़ाया युवक 
मैं पढ़ा लिखा हूं, यह सब नहीं करता 

इस पूरे ड्रामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जब पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करती है और पूछती है कि “क्या जज को ही मारना चाहते हो?”, तो पकड़ा गया युवक सफाई देते हुए कहता है, “मैं पढ़ा-लिखा हूं, यह सब काम नहीं करता।” पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान राजकिशोर नगर (बिलासपुर) निवासी ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई है। शुरुआत में तो उसने खुद को बिल्डर बताते हुए कहा कि वह बस गांव में घूमने आया था, लेकिन थोड़ी सख्ती बरतने पर उसने सच उगल दिया।

जमानत के लिए तांत्रिक का लिया सहारा

ऋषिकेश ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आया था। तांत्रिक ने दावा किया था कि अगर श्मशान घाट में जाकर चीफ जस्टिस की तस्वीर पर तांत्रिक क्रिया की जाएगी, तो अदालत से जमानत मिलना तय है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ऋषिकेश का एक रिश्तेदार प्रियांशु चाकूबाजी के एक मामले में काफी समय से जेल में बंद है। उसकी जमानत याचिका बिलासपुर हाईकोर्ट में पेंडिंग है। उसी याचिका को अपने पक्ष में कराने और जल्द से जल्द रिहाई पाने के अंधविश्वास में आकर चारों युवक रात के अंधेरे में श्मशान घाट पहुंचे थे।

तांत्रिक की हो रही तलाश 

फिलहाल, सीपत थाना पुलिस ने आरोपी ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे मिले सुरागों के आधार पर फरार तीन अन्य साथियों तथा झांसा देने वाले तांत्रिक की तलाश तेज कर दी है। गांव में दोबारा हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें