Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › 5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी क…
पुलिस ने 149 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने 149 वारंटियों को किया गिरफ्तार
महासमुंद

5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा

महासमुंद पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ 3 से 7 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 14 स्थायी वारंटी और 135 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 149 वारंटों का निष्पादन किया। अभियान में हत्या, चोरी, मारपीट, सड़क दुर्घटना और आबकारी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 09 Aug 2026, 08:26 AM · अपडेट: 30 Oct 2026, 02:38 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 3 अगस्त से 7 अगस्त तक चलाए गए 05 दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 149 वारंटों का निष्पादन किया। इनमें 14 स्थायी वारंटी और 135 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। पकड़े गए सभी आरोपी अदालतों से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी वारंटियों को नियमानुसार संबंधित न्यायालयों के समक्ष पेश कर दिया है।

गंभीर मामलों के अपराधी चढ़े हत्थे

तामील किए गए 14 स्थायी वारंटों में कई गंभीर अपराधों में शामिल आरोपी शामिल हैं। इनमें:

  • आबकारी एक्ट: 03 मामले

  • गाली-गलौज व मारपीट: 04 मामले

  • एनआईए (NIA) से जुड़ा मामला: 01

  • सड़क दुर्घटना: 04 मामले

  • चोरी: 01 मामला

  • हत्या: 01 मामला

महासमुंद अनुविभाग:

  • थाना कोतवाली: 03 स्थाई और 13 गिरफ्तारी वारंट

  • थाना तुमगांव: 01 स्थाई और 04 गिरफ्तारी वारंट

  • थाना खल्लारी: 01 स्थाई और 09 गिरफ्तारी वारंट

बागबाहरा अनुविभाग:

  • थाना बागबाहरा: 02 स्थाई और 18 गिरफ्तारी वारंट

  • थाना कोमाखान: 01 स्थाई और 06 गिरफ्तारी वारंट

  • थाना तेंदुकोना: 03 गिरफ्तारी वारंट

पिथौरा अनुविभाग:

  • थाना पटेवा: 04 स्थाई और 01 गिरफ्तारी वारंट

  • थाना पिथौरा: 08 गिरफ्तारी वारंट

  • थाना सांकरा: 08 गिरफ्तारी वारंट

सरायपाली अनुविभाग:

  • थाना बसना: 01 स्थाई और 25 गिरफ्तारी वारंट

  • थाना सरायपाली: 01 स्थाई और 15 गिरफ्तारी वारंट

  • थाना सिंघोड़ा: 22 गिरफ्तारी वारंट

  • थाना बलौदा: 03 गिरफ्तारी वारंट

अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी-महासमुंद पुलिस 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अदालतों से जारी वारंट और समन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों को दबोचा गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक और आपराधिक तत्वों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें