Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप
W 𝕏 f
होम कोरिया Cg Accident News: कोरिया में स्कूल बस की चपेट में…
Korea school bus accident news (Image Source: Keertiman Media)
Korea school bus accident news (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING कोरिया

Cg Accident News: कोरिया में स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत  

Cg Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जाने के लिए बस पकड़ने निकली बच्ची अचानक उसी स्कूल की बस की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
12 Sep 2026, 02:27 PM
कोरिया
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cg Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जाने के लिए बस पकड़ने निकली बच्ची अचानक उसी स्कूल की बस की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
यह घटना सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर बस्ती की बताई जा रही है। मृतक छात्रा की पहचान प्रिंसि के रूप में हुई है। प्रिंसि सोनहत स्थित भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा थी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

बस में बैठने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे प्रिंसि रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। वह स्कूल बस में बैठने जा रही थी, तभी अचानक स्कूल संस्था की ही बस की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आईं। 

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही सोनहत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और लापरवाही से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

परिवार और इलाके में पसरा मातम

मासूम प्रिंसि की अचानक हुई मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बच्ची को परिजन खुशी-खुशी स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे थे, उसकी हादसे में मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद धनपुर बस्ती और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर काफी दुखी हैं और स्कूल बस संचालन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें