Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार Ganja Smuggling: राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर 3 तस्करों को दबोचा, 17.5 लाख का माल बरामद Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार Ganja Smuggling: राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर 3 तस्करों को दबोचा, 17.5 लाख का माल बरामद
W 𝕏 f
होम महासमुंद CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों मे…
Theft at a government school (Image Source: AI Photo)
Theft at a government school (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार

CG Crime News: महासमुंद जिले में अज्ञात चोरों ने दो सरकारी स्कूलों को निशाना बनाकर कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, साइंस लैब उपकरण, राशन और रसोई के बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 08:05 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
स्रोत: पुलिस विभाग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Crime News: जिले के ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूलों को निशाना बनाने वाले शातिर चोरों का गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है। सिंघोड़ा और सरायपाली थाना क्षेत्रों के दो अलग-अलग शासकीय स्कूलों में छुट्टियों का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने न सिर्फ कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर हाथ साफ किया, बल्कि बच्चों का राशन, बर्तन और साइंस लैब का सामान भी समेट ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परसकोल हाई स्कूल से 50 हजार का सामान पार 

मामला 1: पहली घटना सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसकोल की है। विद्यालय के प्राचार्य कोमल प्रसाद पटेल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि 13 से 15 सितंबर तक स्कूल में शासकीय अवकाश था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने स्कूल परिसर में घुसकर कंप्यूटर सेट, 6 बैटरियां और 2 साउंड बॉक्स पार कर दिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 50,000 रुपये आंकी गई है। प्राचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 305(E) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लिमगांव के तीन स्कूलों में एक साथ धावा 

मामला 2: दूसरी बड़ी वारदात सरायपाली क्षेत्र के ग्राम लिमगांव की है, जहां 12 सितंबर की शाम से 15 सितंबर की सुबह के बीच चोरों ने हाईस्कूल, मिडिल स्कूल और प्राथमिक शाला में जमकर उत्पाद मचाया। प्रभारी प्राचार्य की शिकायत के मुताबिक, 15 सितंबर की सुबह जब शिक्षक पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर ऑफिस की अलमारी से डेल कंपनी का माउस, वीजीए और एचडीएमआई केबल, वेब कैमरा, 8 नल और Universal का साउंड बॉक्स चुरा ले गए। इतना ही नहीं, साइंस लैब से माइक्रोस्कोप और स्ट्रिप लैंप गायब थे। 

90 किलो चावल के साथ बर्तन भी ले गए चोर

मिडिल स्कूल के कमरे में रखा 90 किलो चावल (मध्याह्न भोजन का राशन), पीतल की घंटी और संकुल भवन से रसोई के स्टील के बर्तन (कुकर, भगोना, बाल्टी, परात आदि) भी चोरी हो गए। लिमगांव से कुल 17,730 रुपये के सामान की चोरी दर्ज की गई है। शासकीय संपत्ति को पहुंचे इस नुकसान के बाद इलाके के ग्रामीणों और शिक्षकों में भारी आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि दोनों वारदातों के पैटर्न की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें