CG Education News: पीएम श्री स्कूल भानसोज के विद्यार्थियों ने किया नवसृजन पब्लिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण
CG Education News: पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला भानसोज के विद्यार्थियों ने नवसृजन पब्लिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, रचनात्मक गतिविधियों और गतिविधि आधारित शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की।
प्रकाशित: 16 Oct 2026, 07:34 PM· 2 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Education News: विद्यार्थियों में रचनात्मकता, जिज्ञासा एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला भानसोज के विद्यार्थियों ने नवसृजन पब्लिक स्कूल, भानसोज का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर नवसृजन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिका एवं विद्यालय स्टाफ ने पीएम श्री स्कूल भानसोज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय परिवार के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार ने भ्रमण को यादगार और प्रेरणादायक बनाया।
मिशन स्टेटमेंट एवं रचनात्मक गतिविधियों से कराया परिचित
भ्रमण के दौरान नवसृजन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक स्टाफ ने अपने विद्यालय के मिशन स्टेटमेंट, शैक्षणिक उद्देश्यों तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थियों को विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से सीखने के अवसरों से परिचित कराया गया।इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को विद्यालयी वातावरण से परे नए अनुभव प्रदान करना, उनकी अवलोकन क्षमता विकसित करना तथा सीखने के प्रति उत्सुकता बढ़ाना था।
अनुभवात्मक शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अनुभवात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षा पर विशेष बल देती है। इसी भावना के अनुरूप विद्यालय भ्रमण बच्चों को देखकर, समझकर और अनुभव प्राप्त करके सीखने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला भानसोज की यह पहल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नए शैक्षणिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
आत्मीय स्वागत के लिए विद्यालय परिवार का आभार
पीएम श्री स्कूल भानसोज के विद्यालय परिवार ने नवसृजन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ के प्रति आत्मीय स्वागत, सहयोग और अपने विद्यालय की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से परिचित कराने के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय भ्रमण केवल देखना नहीं, बल्कि नए अनुभवों से सीखना और सीखने की नई संभावनाओं को पहचानना है। इस दौरान चन्द्र शेखर साहू, डीडी पाटिल, भगवती साहू राजेश्वरी शर्मा, अरुण कुमार पटेल, प्रवीण कुमार सोनवानी करमचंद सोनवानी कपलेश्वर बंजारा, संगीत शिक्षक चिंता राम धीवर शाला अध्यक्ष उमेश कुमार धीवर एवं एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे।