School Holiday Calendar: इस शैक्षणिक सत्र में छुट्टियों का शेड्यूल जारी, दशहरा-दिवाली पर मिलेगी इतने दिन की छुट्टी
School Holiday Calendar: नए शैक्षणिक सत्र के लिए छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों के अवकाश शामिल हैं। दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर छात्रों व शिक्षकों को छुट्टियां मिलेंगी। अलग-अलग राज्यों और संस्थानों के अनुसार छुट्टियों की संख्या में बदलाव हो सकता है।
School Holiday Calendar: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने नए
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन (सर्दियों की) छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विभाग द्वारा जारी किए गए नए टाइमटेबल के मुताबिक, इस पूरे सत्र में त्यौहारों और सर्दियों को मिलाकर कुल 15 दिनों का
अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त (ऐडेड) और गैर-अनुदान प्राप्त (प्राइवेट) स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. कॉलेजों पर भी समान रूप से लागू होगा।
कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखिए पूरी लिस्ट
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, त्यौहारों के हिसाब से छुट्टियों को 5-5 दिनों के तीन हिस्सों में बांटा गया है:
दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। (कुल 5 दिन)
दीपावली अवकाश: 06 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक त्यौहार की छुट्टियां रहेंगी। (कुल 5 दिन)
शीतकालीन अवकाश: साल के अंत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। (कुल 5 दिन)
अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी
मंत्रालय, महानदी भवन (नवा रायपुर अटल नगर) से यह आदेश उप सचिव द्वारा 21 सितंबर 2026 को आधिकारिक रूप से जारी किया गया है। विभाग ने पत्र क्रमांक (GENCOR-35010/2449/2026-SCHOOL EDUCATION SECTION) के जरिए राज्य के सभी संभागायुक्तों, जिला कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को पत्र भेजकर इन तिथियों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं।