CG Forest Department Promotion: छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति की गई है। विभाग ने 18 वन क्षेत्रपाल (रेंजर) अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए सहायक वन संरक्षक (ACF) के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में रायपुर मुख्यालय से आदेश जारी कर पदोन्नत अधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है।
नवरात्रि से पहले वन विभाग के अधिकारियों को मिली यह पदोन्नति बड़ी सौगात मानी जा रही है। जारी सूची में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत 18 रेंजरों के नाम शामिल हैं, जिन्हें विभागीय प्रक्रिया के तहत सहायक वन संरक्षक बनाया गया है।
इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी सूची में राममूर्ति बघेल, मृत्युंजय शर्मा, जागेश्वर गंधर्व, राकेश कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीर्थराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और माधुरी सिंह के नाम शामिल हैं।
विभागीय कामकाज में आएगी तेजी
सहायक वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। अब वे वन क्षेत्रों के प्रबंधन, अवैध कटाई पर नियंत्रण, वन्यजीव संरक्षण, पौधरोपण अभियान और शासन की विभिन्न वन योजनाओं की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भूमिका निभाएंगे।
वन विभाग में हुई इस पदोन्नति से अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारियों के साथ विभागीय कार्यों में और तेजी आएगी।

