Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: रील देखने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, तलवार से हमले का आरोप Bilaspur News: कोर्ट के दो पुलिसकर्मियों पर पैसे लेकर दस्तावेज दिखाने का आरोप, वीडियो वायरल NRC CG: नंदिनी कुमान में 4 महीने में 5 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की जांच Job Fraud: परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: रील देखने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, तलवार से हमले का आरोप Bilaspur News: कोर्ट के दो पुलिसकर्मियों पर पैसे लेकर दस्तावेज दिखाने का आरोप, वीडियो वायरल NRC CG: नंदिनी कुमान में 4 महीने में 5 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की जांच Job Fraud: परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › CG News: सरकारी योजना के कामों में लापरवाही पर एक…
Image Source: Keertiman
Image Source: Keertiman
राज्य सरकार

CG News: सरकारी योजना के कामों में लापरवाही पर एक्शन, दो सहायकों ने दिया इस्तीफा

CG News: बस्तर जिले में VB-G RAM G योजना के तहत 1,807 कार्यों के लिए 55.61 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके बावजूद धीमी प्रगति पर जिला पंचायत CEO तन्मय खन्ना ने चार तकनीकी सहायकों के खिलाफ कार्रवाई की।

स
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 06:49 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: बस्तर जिले में वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत कुल 1,807 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनके लिए 5,561.34 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। पर्याप्त संख्या में कार्यों की स्वीकृति एवं राशि उपलब्ध होने के बावजूद जिले में योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की स्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर सीईओ जिला पंचायत तन्मय खन्ना द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेकर संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। जिले की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं होने के मद्देनजर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना द्वारा योजना के कार्यों की नियमित समीक्षा, मैदानी निरीक्षण एवं कार्यों के अवलोकन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। 

तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई

समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ तकनीकी सहायकों द्वारा अपने दायित्वों का अपेक्षित गंभीरता से निर्वहन नहीं किया जा रहा था तथा कार्यों की प्रगति में लगातार कमी बनी हुई थी। कार्य निष्पादन में कमी एवं अपेक्षित प्रगति नहीं होने के मामलों में जिला पंचायत सीईओ द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए चार तकनीकी सहायकों के संबंध में कार्रवाई की गई है। निरंतर समीक्षा एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के बीच दायित्व निर्वहन में गंभीर कोताही बरतने के कारण दो तकनीकी सहायकों द्वारा त्यागपत्र प्रस्तुत किया गया है। वहीं कार्य निष्पादन एवं प्रदर्शन के आधार पर एक तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त की गई है तथा एक अन्य तकनीकी सहायक की सेवा वृद्धि रोकी गई है।

योजना की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को सख्त निर्देश

जिला पंचायत सीईओ द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि योजनांतर्गत पर्याप्त कार्यों की स्वीकृति एवं राशि उपलब्ध होने के बावजूद निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं होना गंभीर विषय है। मैदानी स्तर पर कार्यों को समय पर प्रारंभ कराने, अधिकाधिक श्रमिकों का नियोजन सुनिश्चित करने तथा मानव दिवस सृजन में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

योजना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिला पंचायत सीईओ द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि वीबी-जी रामजी योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ एवं पूर्ण कराने, अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा जिले की प्रगति को राज्य स्तर पर निर्धारित अपेक्षाओं के अनुरूप लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत द्वारा योजना की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी। कार्यों में लापरवाही, निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में उदासीनता अथवा अपेक्षित प्रदर्शन नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें