Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स CG School Education: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 प्राचार्यों और अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची Ganja Smuggling: ओडिशा से कटनी और गुजरात तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, पुलिस ने मुख्य सप्लायर समेत 6 को दबोचा Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स CG School Education: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 प्राचार्यों और अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची Ganja Smuggling: ओडिशा से कटनी और गुजरात तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, पुलिस ने मुख्य सप्लायर समेत 6 को दबोचा
W 𝕏 f
होम शिक्षा CG School Education: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 प्…
Transfer of 13 officials in the Education Department (Image Source: social media)
Transfer of 13 officials in the Education Department (Image Source: social media)
🔴 BREAKING शिक्षा Featured

CG School Education: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 प्राचार्यों और अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

Chhattisgarh School Education: विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए 13 प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के उप संचालकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, वहीं बिलासपुर, दुर्ग, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, बलौदाबाजार, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

कीर्तिमान न्यूज
09 Sep 2026, 08:17 AM
रायपुर

CG School Education:  विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी नए आदेश के तहत 13 प्राचार्यों और उच्च अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में संभागीय संयुक्त संचालक (Joint Director) और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल शामिल है।

बिलासपुर और सरगुजा संभाग में उप संचालकों की अदला-बदली 

जारी आदेश के अनुसार, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों का परस्पर तबादला किया गया है:

  • राजेश सिंह: प्रभारी उप संचालक (शिक्षा संभाग बिलासपुर) को अब सरगुजा संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। साथ ही, उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक (सरगुजा) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

  • अश्वनी भारद्वाज: प्रभारी उप संचालक (शिक्षा संभाग सरगुजा) को बिलासपुर संभाग में प्रभारी उप संचालक पदस्थ करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक (बिलासपुर) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    इन जिलों को मिले नए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO)

स्कूल शिक्षा विभाग ने बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, सूरजपुर और मुंगेली समेत कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की है:

  • जांजगीर-चांपा व सूरजपुर: जांजगीर-चांपा के प्रभारी DEO ए.के. सिन्हा को अब सूरजपुर का प्रभारी DEO बनाया गया है। वहीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला (खिसोरा, बलौदा) के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को जांजगीर-चांपा के नए प्रभारी DEO की जिम्मेदारी दी गई है।

  • दुर्ग: लोक शिक्षण संचालनालय (नवा रायपुर) में पदस्थ सहायक संचालक जगजीत धीर को दुर्ग जिले का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • मुंगेली: मुंगेली के प्रभारी DEO एल.पी. डहीरे को स्थानांतरण कर संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय (बिलासपुर) में सहायक संचालक बनाया गया है। उनकी जगह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (राजेन्द्र नगर, बिलासपुर) के प्राचार्य डॉ. मोहन लाल पटेल को मुंगेली का नया प्रभारी DEO बनाया गया है।

  • बिलासपुर: बिलासपुर के प्रभारी DEO रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए समग्र शिक्षा (जांजगीर-चांपा) का जिला मिशन समन्वयक बनाया गया है। वहीं, करतला के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ प्राचार्य संदीप कुमार पांडे को बिलासपुर का नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है।

बलौदाबाजार, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर में भी नई नियुक्तियां

  • बलौदाबाजार-भाटापारा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला (धरमपुरा, मुंगेली) के प्राचार्य शिव कुमार गेंदले को बलौदाबाजार-भाटापारा का प्रभारी DEO बनाया गया है।

  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला (विचारपुर) के प्राचार्य उपेंद्र कुमार देवांगन को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का प्रभारी DEO बनाया गया है।

  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: शासकीय कन्या शिक्षा परिसर (चौकी) के प्राचार्य पुरुषोत्तम लाल साहू को मोहला-मानपुर का नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है। वहीं, यहां के वर्तमान प्रभारी DEO योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर भेजकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET, खैरागढ़) का प्राचार्य बनाया गया है।

विभाग के अनुसार, यह सभी बदलाव प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें