Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › Dhamtari News: PG कॉलेज के 6 विधि शिक्षकों का तबा…
Transfer of 6 law teachers from PG College (Image Source: Social Media)
Transfer of 6 law teachers from PG College (Image Source: Social Media)
शिक्षा

Dhamtari News: PG कॉलेज के 6 विधि शिक्षकों का तबादला, LLB छात्रों ने जताई नाराजगी

Dhamtari News: धमतरी PG कॉलेज के विधि संकाय के छह शिक्षकों का एक साथ कुरूद तबादला किए जाने से LLB के छात्र नाराज हैं। छात्रों ने महापौर रामू रोहरा को ज्ञापन सौंपकर तबादला रोकने और नए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 04:27 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamtari News: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (PG कॉलेज) के विधि संकाय में एक साथ छह शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है। जिला कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, LLB की कक्षाएं लेने वाले सभी छह शिक्षकों को कुरूद के नवीन महाविद्यालय में पदस्थ किया गया है। अचानक जारी हुए इस आदेश से कॉलेज के विधि संकाय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है।

शिक्षकों के तबादले से पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका

छात्र-छात्राओं का कहना है कि कॉलेज के विधि संकाय में यही छह शिक्षक नियमित रूप से कक्षाएं लेते हैं। ऐसे में सभी शिक्षकों का एक साथ स्थानांतरण होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थियों को आशंका है कि शिक्षकों की कमी के चलते पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। इसका असर आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर भी पड़ सकता है। 

महापौर को ज्ञापन सौंपकर की तबादला रोकने की मांग

शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश से नाराज बड़ी संख्या में LLB के छात्र-छात्राएं नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने महापौर रामू रोहरा को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बताई। विद्यार्थियों ने मांग की कि छह शिक्षकों के तबादले पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही कुरूद के नवीन महाविद्यालय के लिए अलग से शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि धमतरी PG कॉलेज में विधि की पढ़ाई प्रभावित न हो।

महापौर ने कलेक्टर से चर्चा का दिया भरोसा

मामले को लेकर महापौर रामू रोहरा ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया है कि वे इस संबंध में धमतरी कलेक्टर से चर्चा करेंगे। उन्होंने छात्रों की समस्या का समाधान निकालने और स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाने के लिए प्रयास करने की बात कही है। अब विद्यार्थियों की नजर प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें