Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम रायपुर CGPSC Recruitment Scam: घोटाले की जांच तेज, 30 से…
ED probe into CGPSC scam
ED probe into CGPSC scam
रायपुर Featured

CGPSC Recruitment Scam: घोटाले की जांच तेज, 30 से अधिक लोगों को ED का समन

CGPSC Recruitment Scam: भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच में ED ने 30 से अधिक लोगों को समन जारी किया है। एजेंसी कथित नौकरी रैकेट, करोड़ों रुपये के लेनदेन, CSR फंड और कैश सिंडिकेट की कड़ियों की जांच कर रही है।

कीर्तिमान न्यूज
05 Sep 2026, 10:06 AM
रायपुर
CGPSC Recruitment Scam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती परीक्षा में हुए बहुचर्चित घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने अब मामले की परतें उधेड़ना तेज कर दिया है। फर्जीवाड़े के इस खेल में शामिल बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जांच एजेंसी ने विवादित अभ्यर्थियों, एनजीओ, एक बड़ी निजी कंपनी और कुछ रिसॉर्ट संचालकों समेत 30 से अधिक लोगों को समन जारी कर तलब किया है। ED ने साफ कर दिया है कि इस मामले में राहत पा चुके लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। 

आमने-सामने सवाल-जवाब करने की तैयारी 

घोटाले में फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर, सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी के रिश्तेदार साहिल सोनवानी और नितेश सोनवानी के साथ-साथ शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार को भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एजेंसी इन सभी से आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब करने की तैयारी में है। 

प्री से लेकर इंटरव्यू में पास कराने की गारंटी 

जांच में यह बात भी सामने आई है कि अभ्यर्थियों को पक्की सरकारी नौकरी दिलाने का एक पूरा रैकेट चल रहा था। कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर ने मेडिकल ऑफिसर डॉ. विकास चंद्राकर के साथ मिलकर युवाओं को फंसाने का जाल बिछाया था। ये लोग परीक्षा के हर चरण—प्री से लेकर इंटरव्यू तक—में पास कराने की गारंटी देते थे। इसके बदले अभ्यर्थियों से 3 करोड़ से अधिक की मोटी रकम वसूली गई थी। 

डॉ. विकास और अनिल से ED की पूछताछ जारी 

ED का मानना है कि इस पूरे लेनदेन में भारी नकदी का इस्तेमाल हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि एजेंसी को एक बड़ी कंपनी के CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड की रकम को रिश्वत के रूप में खपाने का अंदेशा है। इसी सिलसिले में कई एनजीओ और रिसॉर्ट संचालकों के वित्तीय खातों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल डॉ. विकास चंद्राकर और अनिल चंद्राकर को हिरासत में लेकर ED की पूछताछ जारी है। 

रिश्वत का पैसा किस-किस खातों में गया होगी जांच  

केंद्रीय एजेंसी अब इस कैश सिंडिकेट की कड़ियों को जोड़कर यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत का पैसा कहाँ से आया, किन-किन हाथों से गुजरा और आखिरकार किस-किस के खातों में पहुंचा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें