Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय चढ़ावा-चोरी विवाद : जांच हुई तेज, दान गिनने वाले …
राम मंदिर में चढ़ावा विवाद
राम मंदिर में चढ़ावा विवाद
राष्ट्रीय

चढ़ावा-चोरी विवाद : जांच हुई तेज, दान गिनने वाले सभी कर्मचारी हटाए गए, SIT की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच तेज हो गई है। SIT ने शुरुआती जांच के बाद दान की गिनती में शामिल करीब 35-40 कर्मचारियों को हटा दिया है और उनकी जगह बैंक के नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

कीर्तिमान न्यूज
22 Jun 2026, 12:26 PM
अयोध्या

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी और चोरी के मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और शुरुआती जांच के आधार पर बड़ा कदम उठाते हुए दान की गिनती में शामिल सभी कर्मचारियों को हटा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंदिर में आने वाले दान की राशि की गणना का काम संभाल रहे करीब 35 से 40 कर्मचारियों की भूमिका जांच के दौरान संदेह के घेरे में पाई गई। इसी वजह से इन सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह बैंक की ओर से नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि दान की गिनती की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित हो सके।

जांच रिपोर्ट सौंपने की तैयारी

इस पूरे मामले की जांच SIT कर रही है और बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस प्रकरण पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, SIT अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने की तैयारी में है। रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार की ओर से कुछ बड़े प्रशासनिक और कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद SIT की टीम आगे की जांच के लिए दोबारा अयोध्या पहुंच सकती है। जांच एजेंसियां दान संग्रह, उसकी गिनती और रिकॉर्ड से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।

राजनीतिक माहौल भी गर्म 

उधर, इस मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और संबंधित लोगों की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।

कार्रवाई पर टिकी नजर 

वहीं, रामलला विराजमान के पूर्व पक्षकार और हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास बाबा ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने श्रद्धालुओं के चढ़ावे में हाथ डाला है तो यह बेहद निंदनीय और अक्षम्य कृत्य है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी दोषी को बख्शने वाले नहीं हैं। फिलहाल पूरे मामले पर प्रदेश सरकार, जांच एजेंसियों और मंदिर प्रशासन की नजर बनी हुई है। अब सभी की निगाहें SIT की रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें